सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। बरगवां थाना क्षेत्र के बंधा गाँव के पास एक तालाब में 3 मासूम बच्चियों का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगीता सिंह गोड़ उम्र 6 वर्ष, सोनम सिंह गोड़ उम्र 4 वर्ष एवं एक और पांच साल की बच्ची जिसाक नाम भी सोनम है, ये तीनों दोपहर में तालाब में नहाने गई हु।ई थीं। तीनों बच्चियां पानी ज्यादा होने से नहाते समय डूब गई। उसी तालाब में कुछ लोग मछली मार रहे थे जिन्होंने 3 बच्चियों के शव देखे तो आवाज देकर आसपास के लोगो को बुलाया। मौके पर बरगवां पुलिस ने पहुँच कर पंचनामा तैयार कर तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम सा छाया हुआ है।
एक साथ तीन मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर
Written by:Shruty Kushwaha
Published:
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →






