मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन बहुत ख़ुशी का दिन है, प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश में ही नहीं देश के बाहर चार रही प्रतियोगिताएं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए उनको पदक जीतने पर बधाई दी है।
देश और दुनिया में खेली जा रही अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं में हिस्स लेने के लिए मध्य प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी गए हुए हैं, प्रदेश में मिल रहे प्रशिक्षण की बदौलत इन खिलाड़ियों ने इन प्रतियोगिताएं में स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये है और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक
कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप के अंतर्गत जूनियर महिला वर्ग में मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण पदक जीता है वहीं ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया ने जूनियर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और एकनिष्ठ ध्येय के पर्याय प्रदेश के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
पहले ‘खेलो इंडिया जल-खेल महोत्सव’ के पहले दिन तीन पदक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कश्मीर की प्रतिष्ठित डल झील में आयोजित देश के पहले ‘खेलो इंडिया जल-खेल महोत्सव’ के पहले दिन प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा तीन मेडल जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कयाकिंग-केनोइंग की अलग अलग श्रेणियों में रजत पदक जीतने वाले कृष्ण जाट, कांस्य पदक जीतने वाले मयंक और मासूमा यादव को बधाई दी है।
नेशनल स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक
इसके अलावा चेन्नई में आयोजित 64th नेशनल स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (National State Senior Athletics Championship) में प्रतिभावान खिलाड़ी अर्जुन वास्कले को 1500 मीटर पुरुष प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा आप निरंतर आगे बढ़ते रहिए, नए कीर्तिमान रचते रहिये, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप के अंतर्गत जूनियर महिला वर्ग में मानसी रघुवंशी जी ने स्वर्ण पदक और ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया जी ने जूनियर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर देश और प्रदेश का गौरव अभिवर्धित किया है।
कठिन परिश्रम, अटूट… pic.twitter.com/nSOxd1OKyI
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 22, 2025
श्रीनगर में आयोजित Khelo India Water Sports Festival 2025 में Women’s Canoeing के C1-200 मीटर प्रतिस्पर्धा में बेटी मौसम यादव को कांस्य पदक तथा Men’s Canoeing के 1000 मीटर प्रतिस्पर्धा में बेटा कृष्णा जाट को रजत पदक व बेटा मयंक को कांस्य पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई।
आप अपने… pic.twitter.com/pluMG6YI33
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 22, 2025
चेन्नई में आयोजित 64th National State Senior Athletics Championship में प्रतिभावान खिलाड़ी अर्जुन वास्कले को Men’s 1500 मीटर में कांस्य पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई।
आप निरंतर आगे बढ़ते रहिए, नए कीर्तिमान रचते रहिए; आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। pic.twitter.com/QV0L1bZX9D
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 22, 2025






