Hindi News

13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के मैदान पर उतरे विराट कोहली, “विराट-विराट” के नारे से गूंजा स्टेडियम, दिल्ली ने गेंदबाजी का किया फैसला

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, आज से दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला शुरू हो चुका है। दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। दिल्ली की टीम में विराट कोहली का नाम भी शामिल है।

13 साल बाद घरेलू क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, आज से दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के दूसरे चरण का मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में विराट कोहली का नाम भी शामिल है, और वह आयुष बडोनी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

विराट कोहली जैसे ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरे, तो उनके फैंस ने “विराट-विराट” के नारे लगाने शुरू कर दिए। डीडीसीए (दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) की ओर से इस मुकाबले के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जिसमें 10,000 दर्शकों को मुफ्त एंट्री दी गई है।

आखिरी बार 13 साल पहले उतरे थे मैदान में!

बता दें कि दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत शामिल नहीं हैं, लेकिन विराट कोहली इस टीम का हिस्सा हैं। विराट कोहली 12 साल से भी अधिक समय बाद रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। ऐसे में स्टार बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले कोहली को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीसीसीआई ने सभी सीनियर खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य है। पिछले मुकाबले में विराट कोहली गर्दन की चोट के कारण नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह दिल्ली की टीम का हिस्सा बन चुके हैं।

इस मुकाबले के लिए दिल्ली की प्लेइंग इलेवन किस प्रकार है

अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बदोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (डब्ल्यू), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।

इस मुकाबले के लिए रेलवे की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, अयान चौधरी, कुणाल यादव।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews