आज एशिया कप 2025 का पांचवा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम के बीच खेला जाएगा। ग्रुप बी की इन टीमों के पास आगे जाने का यह सबसे अच्छा मौका है। दरअसल, बांग्लादेश ने अपना पहला मुकाबला जीता था। अगर आज बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को हराती है तो वह लगभग सुपर 4 में क्वालीफाई कर जाएगी, जबकि श्रीलंका आज एशिया कप 2025 में अपना पहला मुकाबला खेलेगा। आज बांग्लादेश जीत के साथ अफगानिस्तान से ऊपर पहुंच जाएगा और सुपर 4 में लगभग अपनी जगह तय कर लेगा।
दोनों टीमें आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। श्रीलंका इस टूर्नामेंट में पहली बार मैदान पर उतरेगा। देखना होगा कि टीम कितनी संतुलित है और क्या सुपर 4 के लिए तैयार है।
यहां जानिए पिच रिपोर्ट
आज होने वाले मुकाबले की पिच पर नजर डाली जाए तो शेख जायद स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन यहां पर गेंदबाजों को भी हल्की मदद मिल सकती है। यह पिच संतुलित नजर आ सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों का रोल बेहद अहम होता जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों में अच्छे स्पिनर नजर आ रहे हैं। आज के मुकाबले में स्पिन विभाग सबसे कारगर साबित हो सकता है। मौसम की बात की जाए तो आज अबू धाबी में तापमान उच्च रहने की संभावना है। खिलाड़ियों को फिटनेस और अपने स्टैमिना की बड़ी परीक्षा देनी होगी।
बांग्लादेश के पास मजबूत बैटिंग
हालांकि टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। बांग्लादेश का शुरुआती मुकाबला हांगकांग के खिलाफ था, जिसमें टीम ने आसान जीत हासिल की थी। बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हांगकांग के खिलाफ कप्तान ने 59 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम को सात विकेट से जीत भी दिलाई थी। हालांकि गेंदबाजी में बांग्लादेश को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तस्कीन अहमद और लेग स्पिनर इरशाद हुसैन अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, लेकिन बाकी गेंदबाजों के पास लाइन नजर नहीं आ रही है।
बांग्लादेश का स्क्वॉड
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, काजी नुरुल हसन सोहन, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।
श्रीलंका का स्क्वॉड
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, चमिका करुणारत्ने, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।





