एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 9 सितंबर को पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम के बीच खेला जा रहा है। लेकिन इस भव्य टूर्नामेंट में सबसे बड़ी टक्कर को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं। दरअसल 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होने वाली है। वहीं इस बड़े मैच से पहले मंगलवार को हुई एशिया कप 2025 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा भी पहुंचे।
दरअसल इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कप्तानों की मुलाकात हुई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान एक साथ एक स्टेज पर देखे गए। जानकारी दे दें कि दोनों कप्तानों के बीच अफगानिस्तान के राशिद खान बैठे हुए थे, लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूरे क्रिकेट जगत की नजर टिकी हुई थी।
दोनों ने एक-दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया (Asia Cup 2025)
दरअसल इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों ही टीमों के कप्तान ने एक-दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया, जबकि अन्य कप्तानों से सूर्यकुमार यादव ने हाथ मिलाया और गले भी लगे। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से उन्होंने न तो हाथ मिलाया और न ही गले लगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही दोनों कप्तानों ने दूरी बना ली और अलग-अलग स्टेज के छोर से उतरना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा रहा है कि दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया है। दरअसल स्टेज से नीचे उतरने के बाद यह वाकया हुआ जब सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।
<
Rashid Khan seated between India captain Suryakumar Yadav and Pakistan captain Salman Agha at the captains’ PC. #AsiaCup pic.twitter.com/ay2yifgmdJ
— Pratyush Sinha (@prat1204) September 9, 2025
h2>पाकिस्तान के कप्तान ने रोचक बयान दिया (Asia Cup 2025)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम रविवार को होने वाले एशिया कप में अपनी आक्रामकता पर कोई सवाल नहीं उठाएगी। मैदान पर आक्रामकता हमेशा रहती है, अगर आपको जीतना है तो इसके बिना काम नहीं चल सकता। वहीं इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान ने रोचक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई आक्रामक होना चाहता है तो यह उसका फैसला है। जहां तक मेरी टीम का सवाल है तो मैं कोई दिशा-निर्देश किसी को नहीं देता।





