9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान चुना गया है। हालांकि, इस टीम के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, टीम में आईपीएल 2025 के पांच ऐसे खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
दरअसल, एशिया कप 2025 की टीम में आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को भी जगह नहीं दी गई है। चलिए, आज हम आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली।
साई सुदर्शन
इस लिस्ट में पहले नंबर पर साई सुदर्शन का नाम है। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 54.21 की औसत से 759 रन बनाए थे। उनका बल्ला आईपीएल के 18वें सीजन में जमकर बोला था। यही कारण था कि उन्होंने आईपीएल के इस शानदार सीजन में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। लेकिन इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भी उन्हें एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं मिली।
प्रसिद्ध कृष्णा का नाम
दूसरे नंबर पर प्रसिद्ध कृष्णा का नाम है। प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में पर्पल कैप अपने नाम किया था। दरअसल, टूर्नामेंट के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 20 की औसत से 25 विकेट चटकाए थे। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं मिली।
यशस्वी जायसवाल का नाम
तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 160 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। यशस्वी जायसवाल ने कुल 17 मुकाबलों में 43 की शानदार औसत के साथ 559 रन बनाए थे। वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली।
के. एल. राहुल
चौथे नंबर पर के. एल. राहुल का नाम है। दरअसल, के. एल. राहुल ने भी आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था। राहुल ने 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 54 की औसत के साथ कुल 539 रन बनाए थे। लेकिन उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली।
श्रेयस अय्यर का नाम
वहीं, इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में गजब का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कप्तानी भी शानदार की थी और पंजाब किंग्स की टीम को फाइनल तक लेकर गए थे। प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो अय्यर ने 17 मुकाबलों में 50 की औसत से 604 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2025 में 175.07 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। इसके बावजूद भी उन्हें एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं मिली।





