भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक तीसरी बार पिता बन गए हैं। दरअसल उनकी पत्नी Dipika Pallikal ने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है और बताया है कि उनके दोनों बेटे अपनी छोटी बहन के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं सोशल मीडिया पोस्ट में दिनेश कार्तिक और Dipika Pallikal ने अपनी बेटी का नाम ‘राहा’ बताया है।
दरअसल उन्होंने लिखा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है और वे इस नए सफर के लिए बेहद आभारी हैं। वहीं इससे पहले साल 2021 में दीपिका ने जुड़वां बेटों कबीर और जियान को जन्म दिया था। अब परिवार में तीसरे बच्चे के आने से खुशियों का माहौल और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार
वहीं बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही क्रिकेट और स्पोर्ट्स जगत से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर दिल वाला इमोजी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों और उनके परिवारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं है। दरअसल दिनेश कार्तिक और Dipika Pallikal की जोड़ी खेल जगत की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती है। बता दें कि दोनों अपने-अपने खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है।
दिनेश कार्तिक के करियर पर डालें नजर
बता दें कि दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर लंबा और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दरअसल उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में खेला और अपनी खास पहचान बनाई। खासकर टी20 क्रिकेट में उनकी फिनिशिंग क्षमता को काफी पसंद किया गया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 1000 से ज्यादा टेस्ट रन, 1700 से ज्यादा वनडे रन और टी20 में भी अहम योगदान दिया है। इसके अलावा आईपीएल में भी दिनेश कार्तिक का सफर शानदार रहा है।