Hindi News

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! न्यूजीलैंड की हार के चलते WTC की राह हुई आसान, जानिए अब कितने मुकाबले जीतने होंगे

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Points Table) किया राह आसान नजर आ रही है। चलिए इस खबर में जानते हैं अब भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने की जरूरत है।
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! न्यूजीलैंड की हार के चलते WTC की राह हुई आसान, जानिए अब कितने मुकाबले जीतने होंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। भारत इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट मैच खेलने वाली है। वहीं इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल अब भारतीय टीम की WTC की राह आसान नजर आ रही है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को एक टेस्ट मैच में हरा दिया है। जिसके चलते भारतीय टीम को बड़ा फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड की इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के Points Table में बड़ा बदलाव हुआ है।

दरअसल भारतीय टीम को पहले ऑस्ट्रेलिया से चार मैच जीतना जरूरी थे। लेकिन अब न्यूजीलैंड के हार जाने से भारतीय टीम को सिर्फ तीन मैच ही जीतना जरूरी है। यानी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से अब 3-2 से सीरीज जीतना होगी।

जानिए भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का सफर

यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 3 मैच जीत जाती है तो, वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफायर कर जाएगी। जबकि आस्ट्रेलिया को अब पांच मुकाबले जीतना जरूरी है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया अब तीसरे स्थान पर आ चुका है। दूसरे स्थान पर अब साउथ अफ्रीका है। ऐसे में साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए कड़ी टक्कर देता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इससे पहले साउथ अफ्रीका पांचवें स्थान पर था। लेकिन श्रीलंका से जीत के बाद अब साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है।

जानिए अब कैसी है WTC Points Table की स्थिति

वहीं इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा श्रीलंका और न्यूजीलैंड भी लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज इस रेस से बाहर हो चुके हैं। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने टेस्ट मैच में हरा दिया है। ऐसे में अब न्यूजीलैंड के आगे भी मुश्किल खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल भारत अभी इस समय पहले स्थान पर मौजूद है। जिसके बाद दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया वहीं चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड और पांच पर श्रीलंका मौजूद है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews