Hindi News

ICC की ओर से इस खिलाड़ी को मिल सकता है बड़ा तोहफा, प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए ये खिलाड़ी हुए नॉमिनेट

Written by:Rishabh Namdev
Published:
सितंबर के महीने में किस खिलाड़ी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है, इसका फैसला जल्द ही कर दिया जाएगा। बता दें कि आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है, जिनमें भारत के दो खिलाड़ी शामिल हैं और एक खिलाड़ी जिम्बाब्वे की टीम से है।
ICC की ओर से इस खिलाड़ी को मिल सकता है बड़ा तोहफा, प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए ये खिलाड़ी हुए नॉमिनेट

सितंबर का महीना भारत के कुछ खिलाड़ियों के लिए बेहद शानदार रहा। इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव का नाम सबसे पहले आता है। एशिया कप के शानदार टूर्नामेंट में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। एशिया कप में अभिषेक शर्मा टॉप स्कोरर बने, तो वहीं कुलदीप यादव ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटके। यही कारण है कि अब इन दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

हर महीने आईसीसी की ओर से इस अवार्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया जाता है। सितंबर महीने के लिए अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट को नॉमिनेट किया गया है। देखना दिलचस्प रहेगा कि अब इन तीनों खिलाड़ियों में से किसे यह बड़ा अवार्ड मिलता है।

अभिषेक शर्मा ने पेश की सबसे मजबूत दावेदारी

हालांकि इस अवार्ड के लिए सबसे मजबूत दावेदारी भारत के अभिषेक शर्मा ने पेश की है। इस युवा बल्लेबाज के बल्ले से सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा रन निकले हैं। एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने कुल 7 मुकाबले खेले, जिनमें 314 रन बनाए। साथ ही टी20 मुकाबले में अभिषेक के बल्ले से 3 अर्धशतक निकल चुके हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट भी 200 का रहा है। अभिषेक शर्मा को एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी दिया गया था। इस शानदार प्रदर्शन के चलते अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल करते हुए 926 पॉइंट्स प्राप्त किए हैं।

भारत के कुलदीप यादव का नाम

वहीं दूसरे नंबर पर भारत के कुलदीप यादव का नाम है। कुलदीप यादव ने एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। कुलदीप यादव ने कुल सात मुकाबलों में 17 विकेट झटके हैं, जिसके चलते वे सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में शामिल हुए। उन्होंने एशिया कप में 6.5 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 के दो मुकाबलों में चार-चार विकेट हासिल किए।

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को नॉमिनेट किया गया

वहीं तीसरे खिलाड़ी के तौर पर जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को नॉमिनेट किया गया है। बेनेट ने सितंबर के महीने में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टी20 वर्ल्ड कप के अफ्रीकन क्वालिफायर के मुकाबलों में उनके बल्ले से 497 रन निकले हैं। ब्रायन बेनेट ने 55.22 की औसत और 165.66 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। बेनेट ने अपनी पहली तीन पारियों में 72, 65 और 111 रन की शानदार पारियां खेली थीं। अब देखना होगा कि आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड इन तीनों खिलाड़ियों में से किसे दिया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews