Hindi News

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इन खिलाड़ियों ने बनाए है सबसे ज्यादा रन, भारत की ये 2 बल्लेबाज है शामिल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है। अब तक का टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा है। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने शतक और अर्धशतक लगाए हैं। क्या आप जानते हैं कि अब तक के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पांच बल्लेबाज कौन हैं? चलिए जानते हैं कौन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर सकती है।
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इन खिलाड़ियों ने बनाए है सबसे ज्यादा रन, भारत की ये 2 बल्लेबाज है शामिल

आज आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट अब तक बेहद शानदार रहा है। हालांकि कई मुकाबले बारिश के कारण धुल गए। शुरुआत में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बीच में भारत को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब आखिरकार भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल खेलने की तैयारी में है। न सिर्फ भारत बल्कि साउथ अफ्रीका के लिए भी यह टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा।

टॉप 4 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और भारत की टीमों ने जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, वहीं साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। लीग स्टेज में सबसे ज्यादा पॉइंट्स ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बटोरे। ऑस्ट्रेलिया ने 13 पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई किया था, जबकि इंग्लैंड की टीम ने 11 पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई किया। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 10 पॉइंट्स और भारत ने मात्र 7 पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई किया। भारत भले ही प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर रहा हो, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम को फाइनल में पहुंचाया। यही हाल साउथ अफ्रीका का भी रहा।

लौरा वोल्वार्ड्ट

टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट रही हैं। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 8 मुकाबलों की 8 पारियों में 470 रन बनाए हैं और वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने की रेस में पहले स्थान पर हैं। अब तक लौरा के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकल चुके हैं।

स्मृति मंधाना

वहीं दूसरे नंबर पर भारत की स्मृति मंधाना हैं। आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में स्मृति मंधाना ने 8 मुकाबलों की 8 पारियों में 389 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। स्मृति मंधाना ने 102.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। भारत को फाइनल मुकाबले में भी स्मृति मंधाना से बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

एश्ले गार्डनर

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टॉप 3 खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर का नाम भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने 7 मुकाबलों की 5 पारियों में 328 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक निकला। एश्ले गार्डनर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 130.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, हालांकि वह अपनी टीम को फाइनल में नहीं ले जा पाईं।

प्रतीका रावल

चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भारत की प्रतीका रावल रही हैं। प्रतीका रावल ने 7 मुकाबलों की 6 पारियों में 308 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। प्रतीका रावल ने 77.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

लिचफील्ड

वहीं पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की लिचफील्ड रही हैं। लिचफील्ड ने 7 मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला। लिचफील्ड ने आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 112.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !