Hindi News

ये है एकमात्र खिलाड़ी जिसने हासिल किए हैं IND vs SA एक टेस्ट सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट, जानिए पूरा स्कोरकार्ड

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आप जानते हैं कि रविचंद्रन अश्विन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब भारत ने घरेलू मैदान पर खेला था तो पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 24 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
ये है एकमात्र खिलाड़ी जिसने हासिल किए हैं IND vs SA एक टेस्ट सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट, जानिए पूरा स्कोरकार्ड

14 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बता दें कि शुभमन गिल के लिए यह बेहद बड़ी सीरीज होने वाली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल की टीम ने पहले घरेलू सीरीज खेली थी लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम सबसे मजबूत टीमों में मानी जाती है। पिछला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका को हराना भारत के लिए इतना आसान नहीं रहेगा। भारतीय सरजमीं पर स्पिनर्स हमेशा से कामयाब रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के स्पिनर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ सका है।

दरअसल, रविचंद्रन अश्विन एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ही टेस्ट सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट हासिल किए। चलिए जानते हैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन ने कब बनाया था और उन्होंने कुल कितने विकेट हासिल किए थे।

कैसा रहा था प्रदर्शन?

साल 2015 में साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आई थी। इस दौरान सभी की निगाहें भारतीय टीम पर टिकी हुई थीं। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उस समय शानदार फॉर्म में चल रहे थे। पिछले कुछ मुकाबलों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत की पिचों पर हमेशा से स्पिनर्स का बोलबाला रहा है, ऐसे में सभी को अश्विन से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच कुल चार टेस्ट मुकाबले खेले गए थे। सीरीज के चारों मुकाबलों में मिलाकर रविचंद्रन अश्विन ने कुल 164.24 ओवर गेंदबाजी की थी और 31 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने चार बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे।

पहले मुकाबले की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए थे

बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के मैदान पर खेला गया था, जहां साउथ अफ्रीका की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने कुल 24 ओवर गेंदबाजी की थी और 51 रन दिए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 14 ओवर गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के चलते भारत ने यह मुकाबला 108 रन से जीता था।

दूसरे मुकाबले में भी रविचंद्रन अश्विन का शानदार प्रदर्शन

सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी रविचंद्रन अश्विन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की पहली पारी मात्र 214 रनों पर सिमट गई थी। इस पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 18 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए थे। हालांकि बारिश के चलते यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था और खेल पूरा नहीं हो सका था।

तीसरे मुकाबले पर नजर डालें

तीसरे मुकाबले पर नजर डालें तो नागपुर में खेले गए इस मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया था। रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने 16 ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 32 रन दिए थे। साउथ अफ्रीका की पहली पारी मात्र 79 रनों पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भी अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 29 ओवर गेंदबाजी करते हुए 66 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। भारत ने यह मुकाबला 124 रनों से जीता था और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी।

कुल 31 विकेट हासिल किए थे

चौथे मुकाबले में भी रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 13.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे, वहीं दूसरी पारी में 50 ओवर गेंदबाजी करते हुए 61 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। पूरे सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने कुल 31 विकेट हासिल किए थे और ऐसा करने वाले वह एकमात्र गेंदबाज बन गए थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews