भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। 1 जुलाई को सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड के चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की। ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से स्कोर 189 रन पहुंच गया। भारत की पारी खत्म होते ही बारिश तेज हो गई और इसकी वजह से मैच को अंत में बेनतीजा घोषित करना पड़ा। अब दोनों ही टीमें सीरीज के दूसरे मैच की तैयारी में जुट गई हैं।
बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम हर हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को जीतकर अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। इस समय इंग्लैंड की टीम भी काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। भले ही पहला मुकाबला बारिश में धुल गया हो लेकिन इंग्लैंड की टीम भी अब दूसरे मैच में अपनी नजरें टिकाए बैठी है।
कितने बजे से शुरू होगा दूसरा मुकाबला?
बता दें कि टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अब कुछ ही घंटे की दूसरी पर है। दोनों टीमों की तैयारी भी आखिरी चरण में हैं। दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जुलाई को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। हालांकि पहला मुकाबला रात 10 बजे शुरू हुआ था लेकिन भारतीय फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि दूसरा मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शुरू होगा।
भारत की बल्लेबाजी चिंता का विषय
भारतीय टीम पर इस सीरीज में काफी प्रेशर है। आयरलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। भारतीय टीम के लिए अभी तक संजू सैमसन के साथ ही ईशान किशन और तिलक वर्मा का बल्ला शांत है। तिलक ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जरूरी अर्धशतक जमाया था लेकिन स्ट्राइक रेट ने समस्या खड़ी की हुई है। ऐसे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी पर काफी ध्यान देना होगा।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सभी की नजर
भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी हुई हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जगह दी जा जाएगी लेकिन पहले टी20 मैच में भी वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया। वैभव में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने पर क्रिकेट गलियारों में काफी चर्चा हो रही है।
बता दें कि ओपनर संजू सैमसन से रन नहीं बन रहे हैं। वे पिछले मैच में सात बॉल पर केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन भी बिना खता खोले पवेलियन लौट गए। ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या अगले मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। वे अभी तक अपना इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं।
कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत बनाम इंग्लैंड के पहले टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर नहीं, बल्कि जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। टीवी पर भी फ्री में डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
टी-20 सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेटेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड।





