MP Breaking News
Tue, Dec 16, 2025

आईपीएल 2026 में बदल जाएंगे इन टीमों के कप्तान! RCB से लेकर RR तक सभी 10 टीमों की लिस्ट देखिए

Written by:Rishabh Namdev
आईपीएल 2026 में क्या कोई टीम अपनी कप्तानी के चेहरे में बदलाव करेगी? बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को रिलीज कर दिया है। ऐसे में क्या राजस्थान ने अपना नया कप्तान चुन लिया है? चलिए जानते हैं कि आगामी सीजन में टीमों में क्या बदलाव दिखाई दे सकता है।
आईपीएल 2026 में बदल जाएंगे इन टीमों के कप्तान! RCB से लेकर RR तक सभी 10 टीमों की लिस्ट देखिए

आईपीएल 2026 में ज्यादा समय नहीं है। इसकी तैयारी सभी फ्रेंचाइजी जोर-शोर से कर रही हैं। हाल ही में सभी टीमों ने अपने रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट जारी की। इस दौरान कुछ टीमों ने बड़े बदलाव किए। इसी बीच फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आईपीएल 2026 में टीमों के कप्तान बदलेंगे या नहीं। चलिए जानते हैं कि आगामी सीजन में किस टीम में कप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि सभी टीमों के कप्तान कौन हो सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पिछले सीजन खिताब अपने नाम किया था। टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी गई थी। रजत पाटीदार ने आरसीबी को अपना पहला खिताब जिताया था। ऐसे में आईपीएल 2026 में भी टीम रजत पाटीदार को ही अपना कप्तान चुन रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह लगभग तय है कि रजत पाटीदार ही टीम की लीड करेंगे। हालांकि टीम में कई बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं लेकिन रजत पाटीदार की शानदार कप्तानी के चलते उन्हें ही आने वाले सीजन में जारी रखा जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी यह साफ कर दिया है कि ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम की कमान संभालेंगे। पिछले कुछ समय से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लेकर कई तरह की खबरें वायरल हो रही थीं। दावा किया जा रहा था कि संजू सैमसन को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेन्नई की ओर से साफ कर दिया गया है कि ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम के कप्तान बने रहेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की पिछली सीजन की कप्तानी अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल किया है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी या नहीं। टीम ने वेंकटेश अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ी को रिलीज किया है, जबकि टीम में आंद्रे रसेल भी शामिल नहीं हैं। देखना होगा कि क्या केकेआर की टीम मिनी ऑक्शन में नए कप्तान का चेहरा ढूंढेगी।

दिल्ली कैपिटल्स

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में एक बार फिर अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल सकती है। हालांकि टीम में केएल राहुल भी शामिल हैं, लेकिन केएल राहुल की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि वह अब कप्तानी नहीं करेंगे और एक खिलाड़ी के तौर पर ही टीम में शामिल रहेंगे। टीम ने ऋषभ पंत को भी रिलीज किया था, लेकिन टीम ने पहले ही अक्षर पटेल को अपने कप्तान के चेहरे के लिए चुन लिया है। ऐसे में आईपीएल 2026 में भी टीम के कप्तान बदलने की संभावना बेहद कम है।

गुजरात टाइटंस

वहीं गुजरात टाइटंस की टीम भी अपने कप्तानी के चेहरे में बदलाव नहीं करेगी। बता दें कि पिछले सीजन शुभमन गिल ने ही टीम की कमान संभाली थी। शुभमन गिल कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह गुजरात की टीम को फाइनल तक भी लेकर गए हैं। ऐसे में गुजरात कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को बदलना नहीं चाहेगी। शुभमन इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट के कप्तान हैं, ऐसे में टीम के पास बड़ा चेहरा कप्तानी के लिए मौजूद है।

राजस्थान रॉयल्स

सबसे बड़ा सवाल राजस्थान रॉयल्स की टीम को लेकर खड़ा हो रहा है। अब तक राजस्थान रॉयल्स की ओर से यह साफ नहीं है कि आईपीएल 2026 में कप्तानी का चेहरा कौन सा खिलाड़ी रहेगा। बता दें कि हाल ही में टीम ने संजू सैमसन को रिलीज किया था। ऐसे में अब टीम के पास कोई भी कप्तान मौजूद नहीं है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि टीम रविंद्र जडेजा या रियान पराग को अपना कप्तान चुन सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर नजर डालें तो टीम के पास सबसे मजबूत कप्तानों में से एक कप्तान है पैट कमिंस। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान संभालते हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद किसी भी हाल में कप्तानी के चेहरे को बदलना नहीं चाहेगी। पैट कमिंस की कप्तानी में ही हैदराबाद की टीम ने फाइनल मुकाबला भी खेला था। पैट कमिंस पिछले कुछ समय से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

लखनऊ सुपरजाइंट्स

लखनऊ सुपरजाइंट्स एक बार फिर ऋषभ पंत की कप्तानी में मैदान में उतर सकती है। लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने पिछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम ने ऋषभ पंत को इस सीजन रिलीज नहीं किया है, जिससे साफ होता है कि टीम एक बार फिर ऋषभ पंत को ही अपना कप्तान बनाएगी।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तानी चेहरे में भी बदलाव की संभावना बेहद कम है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले सीजन भी हार्दिक पांड्या को ही कप्तान चुना था। हालांकि टीम की कमान पहले रोहित शर्मा के हाथों में थी, लेकिन टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। उसके बाद मुंबई इंडियंस के फैंस बुरी तरह से निराश हुए थे, लेकिन हार्दिक पांड्या को ही टीम ने कप्तान बनाए रखा था। एक बार फिर मुंबई की टीम हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल 2026 खेल सकती है।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम पर नजर डालें तो पंजाब ने आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला था। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पंजाब किंग्स को हराया था। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में थी। श्रेयस ने कप्तानी में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम किसी भी हाल में श्रेयस अय्यर को कप्तानी से नहीं हटाएगी। टीम की ओर से यह पूरी तरह साफ कर दिया गया है कि श्रेयस अय्यर ही आईपीएल 2026 में भी टीम के कप्तान बने रहेंगे।