आईपीएल 2026 से पहले आज सभी टीमों के लिए एक बड़ा दिन था। सभी टीमों ने अपने रिटेंशन प्लेयर की लिस्ट जारी कर दी। इस दौरान कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। दरअसल, रविंद्र जडेजा, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी अब दूसरी टीमों से खेलते हुए नजर आएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इन्हें रिलीज कर दिया है और इसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का पर्स अब बड़ा हो गया है। चलिए जानते हैं कि अब किस टीम के पास कितना पर्स बचा हुआ है और कितने स्लॉट बाकी हैं।
पंजाब किंग्स के पास कितना पर्स है?
सबसे बड़े खिलाड़ियों में पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज किया है, जिसके चलते अब पंजाब किंग्स के पास बड़ा पर्स हो गया है। बता दें कि पंजाब की कुल पर्स वैल्यू अब 11.50 करोड़ रुपए हो गई है। हालांकि पंजाब के पास सिर्फ चार स्लॉट खाली हैं। अब देखना होगा कि पंजाब की टीम किन बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी।
मुंबई इंडियंस
वहीं मुंबई इंडियंस पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की टीम के पास अब कुल पर्स 2.75 करोड़ रुपए बचा है। इसका कारण है कि मुंबई की टीम ने किसी भी बड़े खिलाड़ी को रिलीज नहीं किया है। मुंबई ने ट्रेड डील में अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज करके शार्दुल ठाकुर को अपनी ओर जोड़ लिया है। ऐसे में मुंबई के पास अब ज्यादा पर्स वैल्यू नहीं है। मुंबई ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रयान रिक्लेटन जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ रखा है। मुंबई इंडियंस के पास अब कुल 5 स्लॉट बाकी हैं, हालांकि पर्स बेहद कम है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास अब 16.4 करोड़ रुपए का पर्स है। बेंगलुरु के पास 8 स्लॉट बाकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने सबसे बड़ा नाम लियम लिविंगस्टोन को रिलीज किया है, जिससे बेंगलुरु की पर्स वैल्यू बढ़ गई है। लिविंगस्टोन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 11 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। अब मिनी ऑक्शन में आरसीबी की टीम बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है।
राजस्थान रॉयल्स
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अब अपनी पर्स वैल्यू बढ़ा ली है। बता दें कि राजस्थान की टीम ने वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसके चलते राजस्थान के पास 16.5 करोड़ रुपए का पर्स हो चुका है।
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस के पास भी पर्स वैल्यू अभी शानदार है। गुजरात के पास फिलहाल 12.9 करोड़ रुपए का पर्स खाली है। गुजरात टाइटंस की टीम के पास अच्छे स्लॉट बाकी हैं। गुजरात की टीम ने ज्यादा बदलाव करने पर ध्यान नहीं दिया है। गुजरात की टीम पर नजर डालें तो गुजरात ने करीम जनत, महिपाल लोमरोर जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया, जबकि ज्यादातर खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है।
दिल्ली कैपिटल्स
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास भी शानदार पर्स वैल्यू है। दिल्ली की टीम के पास फिलहाल 21.8 करोड़ रुपए का पर्स खाली है, यानी टीम बड़े खिलाड़ियों पर नजर रखेगी। फिलहाल दिल्ली के पास 8 स्लॉट खाली हैं। बता दें कि सभी स्लॉट भरना जरूरी है। ऐसे में दिल्ली की टीम किसी एक बड़े खिलाड़ी पर बोली लगाकर नए खिलाड़ियों पर फोकस कर सकती है।
लखनऊ सुपरजाइंट्स
लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम पर नजर डालें तो लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने डेविड मिलर, युवराज चौधरी, आकाशदीप और रवि बिश्नोई को बाहर किया है, जिसके चलते लखनऊ की टीम के पास 22.95 करोड़ रुपए का पर्स बन गया है। टीम के पास 6 स्लॉट खाली हैं। ऐसे में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बड़े नाम मिनी ऑक्शन में ढूंढ सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद पर नजर डालें तो हैदराबाद के पास फिलहाल 10 स्लॉट खाली हैं और पर्स वैल्यू 25.5 करोड़ रुपए है। हैदराबाद की टीम ने मोहम्मद शमी को ट्रेड डील में सेल किया है, जबकि अपनी टीम में से सचिन बेबी, वियान मुल्डर, राहुल चहर, एडम जंपा जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया, जिसके चलते हैदराबाद के पास भी पर्स वैल्यू काफी अच्छी है।
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास 43.4 करोड़ रुपए का पर्स खाली है। टीम ने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रविंद्र, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शेख रशीद जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। ऐसे में टीम 40 करोड़ से ज्यादा की पर्स वैल्यू रख रही है। टीम बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल कर सकती है। आंद्रे रसेल पर बड़ा दांव चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खेल सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स
आईपीएल 2026 में सबसे बड़ा पर्स वैल्यू लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मैदान में उतरेगी। बता दें कि मिनी ऑक्शन में कोलकाता के पास 64.3 करोड़ रुपए का पर्स खाली है। कोलकाता के पास 13 स्लॉट बचे हुए हैं। कोलकाता ने आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, मोईन अली, क्विंटन डी कॉक जैसे खिलाड़ियों को बाहर भेजा है। ऐसे में अब कोलकाता की टीम नए खिलाड़ियों को खरीदने पर फोकस करेगी।






