Hindi News

ये 3 खिलाड़ी IPL 2026 के बाद ले सकते हैं संन्यास? ये भारतीय दिग्गज कर सकता है हैरान

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल 2026 कई मायनों में अहम रहने वाला है। न सिर्फ इस सीजन में शानदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं, बल्कि कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल को अलविदा भी कह सकते हैं। यह सीजन कई बड़े नामों को अपने साथ लेकर जा सकता है।
ये 3 खिलाड़ी IPL 2026 के बाद ले सकते हैं संन्यास? ये भारतीय दिग्गज कर सकता है हैरान

आईपीएल 2026 को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में 15 नवंबर को सभी टीमों ने अपने रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट जारी की थी। इस दौरान कई बड़े नामों को रिलीज किया गया। वहीं अब सभी फैन्स को 16 दिसंबर का इंतजार है, जब आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी ऑक्शन में नज़र आएंगे। लेकिन आईपीएल 2026 कई मायनों में और भी अहम होने वाला है। कई बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट को अलविदा कह सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के इस सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं। हालांकि हर सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें वायरल होती हैं। पिछले सीजन भी कई बार रिपोर्ट सामने आई थीं कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलेंगे, इसकी पुष्टि चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन द्वारा की गई है। लेकिन अब धोनी के घुटनों की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में आईपीएल 2026 धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है।

अजिंक्य रहाणे

इस लिस्ट में दूसरा नाम अजिंक्य रहाणे का भी हो सकता है। बता दें कि अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे थे, लेकिन आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। पिछले कुछ समय से अजिंक्य रहाणे ने लगातार अपनी टीम में बदलाव देखा है। वह लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। हालांकि उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब आईपीएल से जल्द ही रहाणे भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। पिछले सीजन पर नजर डालें तो अजिंक्य रहाणे ने कुल 12 मुकाबलों में 390 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट भी लगभग 148 रहा था।

इशांत शर्मा

इस लिस्ट में अंतिम नाम भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का भी हो सकता है। इशांत शर्मा ने पिछले सीजन कुल सात मुकाबले खेले थे जिनमें चार विकेट हासिल किए थे। इशांत शर्मा का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है, ऐसे में अब इशांत शर्मा बड़ा फैसला ले सकते हैं। बता दें कि इशांत शर्मा ने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस की ओर से क्रिकेट खेला था। आईपीएल 2026 में भी गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिटेन किया है। पिछले सीजन इशांत शर्मा फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझे थे, ऐसे में अब आईपीएल 2026 के बाद वह रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews