Hindi News

ईशान किशन को मिली कप्तानी, विजय हजारे ट्रॉफी में संभालेंगे झारखंड की कमान, 20 सदस्यीय स्क्वाड घोषित

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड की टीम में शामिल किया गया है और साथ ही टीम की कमान भी सौंपी गई है। विजय हजारे ट्रॉफी का आगामी सीजन 24 दिसंबर से शुरू होने वाला है।
ईशान किशन को मिली कप्तानी, विजय हजारे ट्रॉफी में संभालेंगे झारखंड की कमान, 20 सदस्यीय स्क्वाड घोषित

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को एक के बाद एक तोहफा मिल रहा है। हालही में उनकी कप्तानी में झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किया गया। अब ईशान किशन को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड की टीम में शामिल किया गया है और साथ ही टीम की कमान भी सौंपी गई है। विजय हजारे ट्रॉफी का आगामी सीजन 24 दिसंबर से शुरू होने वाला है।

बता दें कि ईशान किशन बहुत जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैच खेलकर 517 रन बनाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए। हरियाणा के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ईशान ने 101 रनों की दमदार पारी खेली और टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

कर्नाटक के खिलाफ झारखंड का पहला मैच

झारखंड को एलीट ग्रुप में रखा गया है और टीम अपना पहला मुकाबला अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी। टीम की कमान जहां ईशान के हाथों में है, वहीं कुमार कुशाग्र को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। किशन के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम में कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, अभिनव शरण और विराट सिंह को भी शामिल किया गया है।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड का स्क्वाड

ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (उपकप्तान), उत्कर्ष सिंह, विराट सिंह, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरनदीप सिंह, शिखर मोहन, पंजक कुमार, बाला कृष्णा, मोहम्मद कुनैन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews