टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज लखनऊ में अपना ग्रैंड रिसेप्शन दे रहे हैं। दरअसल मसूरी में शादी के बाद यह पहला बड़ा समारोह होने वाला है जिसमें कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। बता दें कि होटल The Centrum में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
दरअसल कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी करने के बाद अब अपने होमटाउन लखनऊ में रिसेप्शन दे रहे हैं। यह आयोजन शहर के मशहूर फाइव स्टार होटल The Centrum में हो रहा है जहां हाई-प्रोफाइल इवेंट्स अक्सर होते हैं। इस समारोह को खास बनाने के लिए सजावट, सुरक्षा और मेहमानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
ये भी पढ़ें
क्रिकेट और राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा
दरअसल कुलदीप यादव के रिसेप्शन में जिन बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है उनमें रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ ही राजनीति से भी कई बड़े चेहरे यहां नजर आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और ICC के चेयरमैन जय शाह जैसे नाम शामिल होने की चर्चा है।
खास शाकाहारी मेन्यू बना आकर्षण
वहीं इस रिसेप्शन की सबसे खास बात इसका वेन्यू और मेन्यू है। दरअसल लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित The Centrum होटल अपनी लग्जरी सुविधाओं और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां का मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट “Plum” और पारंपरिक अवधी खाने के लिए मशहूर “Dum” रेस्टोरेंट पहले से ही शहर में फेमस हैं। जानकारी के अनुसार रिसेप्शन में मेहमानों के लिए पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू रखा गया है, जो इसे और खास बनाता है। लखनऊ के मशहूर अवधी और नवाबी स्वाद को वेज फॉर्म में पेश किया जाएगा। होटल के शेफ खास तौर पर इस मेन्यू को डिजाइन कर रहे हैं ताकि मेहमानों को अलग अनुभव मिल सके।