Hindi News

मिचेल मार्श ने कहा – ‘मैं ही कप्तान रहूंगा’, भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलिया में भी छिड़ी है टी20 को लेकर कप्तानी में जंग!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
कप्तानी को लेकर जंग न सिर्फ भारत में होती है बल्कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए भी कप्तानी की राह आसान नहीं है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट द्वारा टीम के T20 कप्तान मिचेल मार्श से सवाल पूछा गया कि अगर पैट कमिंस T20 वर्ल्ड कप तक फिट हो जाते हैं तो क्या वर्ल्ड कप में कप्तानी वो करेंगे या फिर आप ही कप्तान रहेंगे।
मिचेल मार्श ने कहा – ‘मैं ही कप्तान रहूंगा’, भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलिया में भी छिड़ी है टी20 को लेकर कप्तानी में जंग!

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई T20 सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। पांचवा मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। भारत पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा था, जिसके चलते भारत को सीरीज में जीत मिल गई। ऐसे में मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम घर में भारत से T20 सीरीज हार गई। इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। मिचेल मार्श की कप्तानी में घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया शानदार नजर आई लेकिन T20 में कमजोर दिखाई दी। पांचवें T20 मुकाबले के बाद पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने मिचेल मार्श से ऐसा सवाल किया जिससे वह भी हैरान रह गए।

दरअसल एडम गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान से पूछा कि अगर पैट कमिंस फिट हो जाते हैं तो क्या आने वाले T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी फिर से पैट कमिंस को सौंप दी जाएगी? इस सवाल पर मिचेल मार्श ने भी सफाई पेश की। चलिए जानते हैं मिचेल मार्श ने क्या कहा।

हां मैं ही कप्तान रहूंगा: मिचेल मार्श

दरअसल एडम गिलक्रिस्ट ने मैच के बाद कहा कि T20 वर्ल्ड कप बहुत नजदीक है। अगर पैट कमिंस फिट हो जाते हैं तो क्या वह T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगे या आप ही कप्तान रहेंगे? इस पर मिचेल मार्श ने कहा कि यह सवाल बेहद अच्छा है, मुझे लगता है कि T20 वर्ल्ड कप में मैं ही कप्तान रहूंगा। इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट ने दोबारा पूछा कि क्या आपको लगता है कि आप आधिकारिक T20 कप्तान हैं? अगर पैट कमिंस फिट हो जाते हैं और T20 टीम में शामिल होते हैं तो क्या वह आपकी कप्तानी में खेलेंगे? इस पर मिचेल मार्श ने साफ कहा कि हां, पैट कमिंस अगर T20 टीम में आ जाते हैं तो वह मेरी कप्तानी में खेलेंगे। मिचेल मार्श ने कहा कि ‘हां, मुझे ऐसा लगता है।’

किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

मिचेल मार्श के इस बयान पर एडम गिलक्रिस्ट ने खुशी जताई और कहा कि इसके लिए धन्यवाद, यह स्पष्ट करने के लिए ही सवाल पूछा गया था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया वनडे और टेस्ट में सबसे मजबूत टीमों में से एक है, लेकिन T20 में टीम का प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई फैंस चाहेंगे कि ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप जीते। ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम चयन बिग बैश लीग के जरिए ही होगा। इस लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जा सकता है। इसलिए मिचेल मार्श का कहना है कि हमारी टीम पूरी क्षमता वाली और व्यवस्थित टीम है। बिग बैश लीग खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम है और उम्मीद है कि स्कॉर्चर्स टीम जीतेगी।