Hindi News

Mohammed Shami की टीम में वापसी पर मंडराया संकट! कप्तान Rohit Sharma ने कहा – ‘हम कमज़ोर शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ….

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय तेज गेंदबाज Mohammed Shami काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं उनकी वापसी को लेकर सभी दूर चर्चा चल रही है। भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है।
Mohammed Shami की टीम में वापसी पर मंडराया संकट! कप्तान Rohit Sharma ने कहा – ‘हम कमज़ोर शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ….

भारतीय तेज गेंदबाज Mohammed Shami अभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं आने वाले समय में भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरा भी करना है। ऐसे में शमी की कमी भारतीय टीम को खल सकती है। हालांकि भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं की ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले Mohammed Shami भारतीय टीम का हिस्सा बन जाए। वहीं इसी कड़ी में मंगलवार को रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की और शमी की वापसी को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

दरअसल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की हम मोहम्मद शमी के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। Rohit Sharma ने यह स्पष्ट किया है कि भारतीय टीम को मोहम्मद शमी की जरूरत है। हालांकि सभी क्रिकेटप्रेमी मोहम्मद शमी के पूरी तरह फिट होने का इंतजार कर रहे हैं।

2023 वनडे विश्व कप फाइनल में Mohammed Shami ने खेला था आखिरी मुकाबला

जानकारी दे दें कि Mohammed Shami ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। फाइनल मुकाबले में शमी को अकिलीज़ टेंडन की चोट लग गई थी। गौरतलब है कि उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था, और यदि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करते हैं तो उन्हें वहां भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही पहला मैच खेलने को मिलेगा। हालांकि भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, लेकिन 2024 में टी 20 वर्ल्डकप में शानदार वापसी करते हुए भारत ने खिताब जीता था, लेकिन इस टीम का हिस्सा मोहम्मद शमी नहीं बन सके थे।

रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल का सामना करना पड़ेगा

वहीं अगर शमी को भारतीय टीम में वापसी करना है, तो उन्हें रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल का सामना करना पड़ेगा। दरअसल इसके तहत शमी को भारतीय टीम में शामिल होने से पहले बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मैचों में भाग लेना पड़ेगा। हालांकि खबरें आ रही है कि इस समय मोहम्मद शमी घुटनों में सूजन से जूझ रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी में बाधा डाल सकती सकती है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है।

जानिए Rohit Sharma ने क्या कहा?

दरअसल मंगलवार को मीडिया से भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने कहा है कि, “वह फिजियो और एनसीए के डॉक्टरों के साथ काम कर रहे हैं। हम उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह पूरी तरह फिट हो जाएं। हम चाहते हैं कि वह किसी भी चीज से ज्यादा 100% फिट हो जाएं। हम कमज़ोर शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते।”

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews