MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कप्तानी करते नजर आएंगे मोहम्मद सिराज, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया गया है। दरअसल हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को कप्तान और उपकप्तान के नाम पर मुहर लगाई है।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कप्तानी करते नजर आएंगे मोहम्मद सिराज, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम का कप्तान घोषित किया है। बता दें कि सिलेक्शन कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही अनुभवी ऑलराउंडर चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाया गया है।

जानकारी दे दें कि रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। हैदराबाद की टीम अपना पहला मुकाबला त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में सिराज के सामने कप्तान के रूप में नई जिम्मेदारी होगी।

उपकप्तान का भी किया ऐलान

दरअसल हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने कप्तान और उपकप्तान के चयन के लिए बैठक की। इसके बाद मोहम्मद सिराज को कप्तान और चामा मिलिंद को उपकप्तान नियुक्त करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही एसोसिएशन ने साफ किया कि अगर किसी वजह से सिराज उपलब्ध नहीं रहते हैं तो चामा मिलिंद संबंधित मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे। यह फैसला सिलेक्शन कमिटी ने सर्वसम्मति से लिया है। दरअसल हैदराबाद टीम के लिए यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि सिराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नियमित रूप से सक्रिय हैं और उनके अनुभव का फायदा घरेलू टीम को भी मिलने की उम्मीद है।

कैसा रहा सिराज का सफर?

बता दें कि मोहम्मद सिराज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 2015 – 16 के रणजी ट्रॉफी सीजन में हैदराबाद के लिए किया था। अगले सीजन 2016-17 में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 विकेट लिए और टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने। इसी प्रदर्शन के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वहीं आज सिराज भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी हैदराबाद टीम के लिए बड़ी मजबूती मानी जा रही है। हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी का फाइनल भी खेला था। साउथ जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने दोनों पारियों में कुल 41 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन केवल एक विकेट हासिल कर सके। फाइनल के बाद सिराज ने कहा था कि लंबे ब्रेक के कारण उनकी रन-अप की लय प्रभावित हुई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कप्तानी करते नजर आएंगे मोहम्मद सिराज, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला