MP Breaking News

क्या आप भी करना चाहते हैं टीम इंडिया में नौकरी? 30 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नई भर्ती निकाली है। दरअसल बोर्ड ने 'हेड स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन' पद के लिए आवेदन मांगे हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए पूर्व क्रिकेटर होना जरूरी नहीं है।
क्या आप भी करना चाहते हैं टीम इंडिया में नौकरी? 30 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

टीम इंडिया के साथ काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ा मौका आया है। दरअसल BCCI ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हेड स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन पद पर भर्ती की घोषणा की है। इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं यह पद खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट से बचाव, इलाज और स्पोर्ट्स साइंस से जुड़े कामों की जिम्मेदारी संभालेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तय की गई है।

दरअसल इस भर्ती के लिए BCCI ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवार को भारतीय क्रिकेट के एलीट प्रोग्राम और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन सेवाओं का संचालन करना होगा। इसके साथ ही अलग-अलग विशेषज्ञ टीमों के बीच समन्वय भी संभालना होगा।

BCCI भर्ती में क्या होगी जिम्मेदारी?

BCCI के अनुसार चयनित उम्मीदवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और भारतीय क्रिकेट टीम के स्पोर्ट्स साइंस सिस्टम की रणनीतिक और संचालन संबंधी जिम्मेदारी मिलेगी। इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को फिजियोथेरेपी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और अन्य परफॉर्मेंस विभागों के प्रमुखों के साथ मिलकर काम करना होगा। इस भूमिका में खिलाड़ियों की फिटनेस बनाए रखने, चोट से बचाव की योजना तैयार करने, रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाने और शारीरिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों पर काम किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय कोच, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कोच और क्रिकेट एजुकेशन विभाग के साथ समन्वय बनाकर खिलाड़ियों के लिए बेहतर सपोर्ट सिस्टम तैयार करना भी इस पद का हिस्सा होगा।

जानिए कौन कर सकता है आवेदन?

वहीं BCCI ने इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव दोनों तय किए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास स्पोर्ट्स साइंस या उससे जुड़े विषय में मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है। डॉक्टरेट डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम पांच साल का रणनीतिक नेतृत्व का अनुभव होना चाहिए। प्रोफेशनल या ओलंपिक स्तर की हाई-परफॉर्मेंस टीमों के साथ काम करने का अनुभव भी जरूरी माना गया है।

ये है आवेदन के लिए जरूरी योग्यताएं:

  • स्पोर्ट्स साइंस या संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री
  • डॉक्टरेट होने पर प्राथमिकता
  • कम से कम 5 साल का लीडरशिप अनुभव
  • प्रोफेशनल या ओलंपिक टीमों के साथ काम करने का अनुभव
  • स्पोर्ट्स साइंस या मेडिसिन का वैध प्रोफेशनल लाइसेंस
  • रिसर्च और खिलाड़ियों के लंबे समय के शारीरिक विकास की समझ
  • क्षेत्रीय स्पोर्ट्स संस्थानों के साथ काम करने का अनुभव
  • मेडिकल गवर्नेंस या चीफ मेडिकल ऑफिसर स्तर का अनुभव अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा
  • BCCI भर्ती के लिए आवेदन कब तक और कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल BCCI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
क्या आप भी करना चाहते हैं टीम इंडिया में नौकरी? 30 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी