Hindi News

‘एमएस धोनी ने वीडियो कॉल किया था’, रोहित शर्मा ने अब किया इस बात का खुलासा, जानिए पूरी घटना

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब हमने T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब पूरी टीम को महेंद्र सिंह धोनी ने वीडियो कॉल कर धन्यवाद किया था। जानिए रोहित शर्मा ने आखिर क्या कहा।
‘एमएस धोनी ने वीडियो कॉल किया था’, रोहित शर्मा ने अब किया इस बात का खुलासा, जानिए पूरी घटना

भारत ने 29 जून 2024 को बारबाडोस में इतिहास रचा था। साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का 11 साल का सूखा खत्म हुआ था। दुनिया भर में जश्न मनाया गया था, वहीं बड़े-बड़े दिग्गजों से भारतीय टीम को शुभकामनाएं मिली थीं। इसी बीच रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो कॉल आया था।

दरअसल, हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब मैच जीतने के बाद उनका मैसेज आया था, मैंने रिप्लाई किया था। फिर उन्होंने वीडियो कॉल किया था और टीम को थम्ब्स अप दिखाया था।

धोनी ने दी थी टीम को शुभकामनाएं

बता दें कि जब भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता था, तो जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, “विश्व कप चैंपियन 2024। मेरी धड़कन रुक गई थी। शांत रहो, आत्मविश्वास रखो और जो आप लोगों ने किया उसके लिए बधाई। घर पर और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप घर लाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया और बधाई। जन्मदिन पर अनमोल ट्रॉफी के लिए ढेर सारा धन्यवाद।”

खिताबी जीत में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई

दरअसल, रोहित शर्मा यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। धोनी यह पहले ही कर चुके थे। धोनी ने 2007 में T20 विश्व कप में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। 2007 को 24 सितंबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। बता दें कि उस दौरान रोहित शर्मा भी भारतीय टीम का हिस्सा थे और उस खिताबी जीत में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी।

2024 में बेहतर कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने यह ट्रॉफी उठाई और भारत को लंबे समय बाद आईसीसी का कोई खिताब जिताया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में रोहित ने न सिर्फ भारत की कप्तानी की, बल्कि टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जीता

रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी भारतीय टीम को दिलाया। आईसीसी का लगातार दूसरा खिताब जीतकर भारत ने एक और इतिहास रच दिया। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर इतिहास रचा था। बता दें कि इस फाइनल मुकाबले में भी रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews