Hindi News

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर? जानिए गंभीर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पिछले कुछ समय से खूब चर्चाओं में हैं। दरअसल, अपने कोचिंग करियर में उन्होंने भारतीय टीम को ICC की बड़ी ट्रॉफी दिलाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौतम गंभीर, जो मैदान पर एकदम शांत स्वभाव के दिखाई देते हैं, कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं? उन्होंने क्रिकेट से कितना बड़ा साम्राज्य बनाया है?
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर? जानिए गंभीर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

गौतम गंभीर क्रिकेट की दुनिया के एक बड़े सितारे रहे हैं। फिलहाल वह भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके कोचिंग करियर के दौरान ही भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बड़ा खिताब जीता। ICC की यह ट्रॉफी जीतकर गौतम गंभीर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं अब आने वाला समय भी गौतम गंभीर के लिए बतौर हेड कोच बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। 2011 का वर्ल्ड कप आज भी लोगों को याद है, जब गौतम गंभीर ने 97 रनों की अहम पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।

लेकिन मैदान पर शांत नजर आने वाले गौतम गंभीर, मैदान के बाहर बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। चलिए जानते हैं गौतम गंभीर की कुल संपत्ति कितनी है, वह किन लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं और उन्हें किन चीजों का शौक है।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं गौतम गंभीर?

दरअसल, गौतम गंभीर की कुल संपत्ति पर नजर डालें तो यह लगभग 265 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जाती है। यानी गौतम गंभीर दुनिया के टॉप क्रिकेटरों में शुमार हैं। वह बड़ी मात्रा में क्रिकेट से पैसा कमाते हैं। हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से लगभग 14 करोड़ रुपए सालाना कमाते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें इंसेंटिव, ट्रैवल बेनिफिट, फाइव स्टार अकॉमोडेशन और विदेशी दौरों के लिए ढाई सौ अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 21,000 भारतीय रुपए का अलाउंस भी मिलता है।

कहां से होती है इतनी कमाई?

BCCI के कॉन्ट्रैक्ट के अलावा गौतम गंभीर IPL से भी मोटी कमाई करते हैं। बता दें कि वह कई टीमों के मेंटर रह चुके हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के कप्तान भी रह चुके हैं। कोलकाता को उन्होंने IPL का खिताब भी जिताया। ऐसे में गौतम गंभीर को IPL से भी बड़ी कमाई होती है। इतना ही नहीं, वह कई बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर भी हैं, जिससे वह अच्छा पैसा कमाते हैं। गौतम गंभीर MRF, रीबॉक, पिनेकल स्पेशलिटी व्हीकल, क्रिकेट प्ले, रेडक्लिफ लैब जैसी बड़ी-बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर हैं। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों में भी निवेश कर रखा है।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन

बता दें कि क्रिकेट के अलावा गौतम गंभीर पूर्व में दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं, जिससे उन्होंने मोटी इनकम अर्जित की है। इतना ही नहीं, उन्हें स्टार भारत के क्रिकेट कमेंट्री पैनल में भी जोड़ा गया था, जिससे भी उन्हें इनकम होती थी वहीं गौतम गंभीर की लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो वह दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहते हैं। उनके आलीशान घर की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा दिल्ली में उनका एक और घर भी है। वहीं गाड़ियों की बात करें तो उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें ऑडी Q5 (कीमत लगभग 52 लाख रुपए), BMW 530d (67 लाख रुपए), टोयोटा कोरोला (20 लाख रुपए), महिंद्रा बोलेरो स्टिंगर (9 लाख रुपए) और मारुति सुजुकी SX4 (8 लाख रुपए) शामिल हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews