Hindi News

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज में से कौन है ज्यादा अमीर? यहां जानिए दोनों की नेटवर्थ

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आप जानते हैं क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की कुल नेटवर्थ कितनी है? प्रिया सरोज और रिंकू की नेटवर्थ में कितना अंतर है? रिंकू सिंह किन चीजों से कमाई करते हैं और उनके पास कार कलेक्शन कैसा है? चलिए, आज हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज में से कौन है ज्यादा अमीर? यहां जानिए दोनों की नेटवर्थ

पिछले कुछ समय से रिंकू सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चाएं बटोर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी, जिसके चलते प्रिया सरोज और रिंकू सिंह दोनों ही चर्चा में आ गए। वहीं, मंगेतर प्रिया सरोज हाल ही में रिंकू सिंह को चीयर करने स्टेडियम भी पहुंची थीं। यह जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है, लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि प्रोफेशनल लाइफ में ही नहीं, पर्सनल लाइफ में भी ये दोनों बड़ी पहचान रखते हैं। चलिए जानते हैं, रिंकू और प्रिया की नेटवर्थ में कुल कितना अंतर है।

दरअसल, रिंकू सिंह क्रिकेट और विज्ञापनों से खूब कमाई करते हैं। वह बड़ी-बड़ी ब्रांड के एंबेसडर हैं। रिंकू सिंह ने आईपीएल में खूब धूम मचाई, इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी मौका दिया गया और भारतीय टीम में भी रिंकू सिंह पीछे नहीं रहे। जबकि प्रिया सरोज राजनीतिक जगत में बड़ा चेहरा हैं। दोनों ही कमाई के मामले में बेहद आगे हैं।

रिंकू सिंह की कुल नेटवर्थ कितनी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह की कुल नेटवर्थ लगभग 9 करोड़ के आसपास आंकी गई है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्रिकेट ही है। इसके अलावा वह कई बड़ी ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हैं, जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है। इतना ही नहीं, वह बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में भी हैं। दरअसल, वह ग्रेड सी में अनुबंधित हैं, जिसके चलते उन्हें एक करोड़ रुपए की सालाना सैलरी मिलती है। आईपीएल में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। पिछले सीजन उन्हें 13 करोड़ रुपए की रकम दी गई थी, जबकि सैलरी के रूप में कर के बाद उन्हें 55 लाख रुपए भी मिलते हैं। यानी, रिंकू सिंह कमाई के मामले में जबरदस्त हैं।

प्रिया सरोज की कुल नेटवर्थ कितनी है?

वहीं, प्रिया सरोज की नेटवर्थ पर नजर डाली जाए तो उनकी कुल नेटवर्थ 11.25 लाख के आसपास आंकी गई है। इससे यह साफ होता है कि कमाई के मामले में प्रिया सरोज रिंकू से बेहद पीछे हैं। दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव में प्रिया सरोज ने हलफनामे में यह जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग बैंक के दो खातों में कुल मिलाकर उनके पास 11.25 लाख रुपए हैं।

लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

रिंकू सिंह बड़ी ब्रांड वैल्यू रखते हैं। वह एमआरएफ, सीजी कैट टायर्स और जॉब्स इंडिया जैसी कंपनियों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं। रिंकू सिंह इससे लगभग 60 लाख रुपए की सालाना कमाई भी करते हैं। बता दें कि हाल ही में रिंकू सिंह ने एक आलीशान घर खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, रिंकू के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। उनके पास 6 लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें फोर्ड एंडेवर, मारुति स्विफ्ट, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और रॉयल एनफील्ड बुलेट शामिल हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews