Hindi News

IPL में धूम मचाएगा महज 13 साल का खिलाडी, इस टीम की रहेगी नजर! मेगा ऑक्शन के 574 खिलाड़ी की लिस्ट आई सामने

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाडियों पर बोली लगाई जाएगी। जिनमें से 366 भारतीय खिलाडी और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। चौंकाने वाली बात है कि पहली बार मेगा ऑक्शन में 13 साल के खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।
IPL में धूम मचाएगा महज 13 साल का खिलाडी, इस टीम की रहेगी नजर! मेगा ऑक्शन के 574 खिलाड़ी की लिस्ट आई सामने

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। दरअसल 24 और 25 नवंबर को इस आयोजन किया जाएगा। वहीं इसके लिए तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को BCCI ने मेगा ऑक्शन के लिए 574 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी। जानकारी के मुताबिक इस बार इस मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। जिनमें से 366 भारतीय खिलाडी और 208 विदेशी खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही इन खिलाडियों की बेस प्राइस भी सामने आ गई है।

दरअसल इस सूची में 81 खिलाडियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखी गई है। वहीं इस बार मेगा ऑक्शन में कुछ बड़े खिलाडी नजर नहीं आएंगे इनमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन जैसे बड़े खिलाडियों का नाम शामिल नहीं है।

आईपीएल के इतिहास में होगा ऐसा पहली बार

24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाले इस मेगा ऑक्शन में बिहार के 13 साल केखिलाडी का नाम भी शामिल है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब इतनी कम उम्र के खिलाडी का नाम मेगा ऑक्शन में शामिल किया गया। जानकारी के मुताबिक इस खिलाडी का नाम वैभव सूर्यवंशी है, जो सबसे युवा तेज गेंदबाज हैं। जबकि इस बार के मेगा में सबसे उम्रदाज खिलाडी की बात की जाए तो वह इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन होने वेक हैं। उनकी उम्र 42 साल हैं। दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की बेस प्राइस 1.25 करोड़ रखी गई है। जबकि सबसे उम्र के वैभव सूर्यवंशी बिहार से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

इस टीम की रहेगी वैभव पर नजर

दरअसल वैभव पर कई टीम दाव खेल सकती है। मुंबई इंडियंस ने हमेशा से यंग फेस पर भरोसा जताया है। ऐसे में एक बार मुंबई वैभव जैसे युवा खिलाडी पर भरोसा जता सकती है। दरअसल मुंबई ने पहले भी हार्दिक, ईशान, तिलक जैसे खिलाडियों पर भरोसा जताया था और टीम को इन खिलाडियों को खरीदने का बड़ा फायदा मिला। ऐसे में टीम वैभव को जोड़ सकती है। वहीं इस बार कई बड़े खिलाडी भी इस ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। इनमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के अलावा कगिसो रबाडा, जोस बटलर, अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क का नाम शामिल है। इन सभी खिलाडियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews