घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को पहली ट्रॉफी दिलाने वाले रजत पाटीदार क्या अगले चार महीने अब क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रजत पाटीदार चोटिल हो गए हैं और चोटिल हो जाने के चलते अब 4 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। बता दें कि हाल ही में रजत पाटीदार का नाम चर्चा में आया था जब घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें भारत की टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया गया था।
हालांकि अब तक रजत पाटीदार को लेकर आधिकारिक तौर पर यह खबर सामने नहीं आई है कि वह कब और कैसे चोटिल हुए हैं। क्या वाकई वह 4 महीने क्रिकेट से दूरी बनाने वाले हैं? अगर ऐसा होता है तो रजत पाटीदार के लिए भारतीय टीम में अपकमिंग सीरीज में जगह बनाना और भी मुश्किल हो जाएगा। बता दे की हाल ही में बचत पाटीदार ने दिलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर सेंट्रल जोन को ट्रॉफी दिलाई थी।
शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली भारतीय टीम में जगाह
दरअसल हाल ही में साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया गया था जिसमें रजत पाटीदार का नाम शामिल नहीं था। रजत पाटीदार ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। रजत पाटीदार के पिछले 6 मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो 10 पारियों में रजत पाटीदार के बल्ले से 710 रन निकले हैं जिसमें दो शतक और एक दोहरा शतक भी शामिल है, साथ ही दो अर्धशतक भी शामिल हैं। रजत पाटीदार ने घरेलू फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में सेंट्रल जोन की कप्तानी करते हुए रजत पाटीदार ने सेंट्रल जोन को भी ट्रॉफी जिताई थी। सिर्फ बल्लेबाजी में नहीं बल्कि कप्तानी में भी रजत पाटीदार ने कमाल किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने में मुश्किल हो रही है।
🚨 RAJAT PATIDAR OUT OF CRICKET FOR 4 MONTHS 🚨
– Rajat Patidar will be out of Cricket action for 4 months due to injury. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/kWBKUq700o
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 8, 2025
भारतीय टीम की अपकमिंग सीरीज पर नजर डालें
हालांकि रजत पाटीदार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में मौका नहीं दिया गया है लेकिन अपकमिंग सीरीज पर नजर डालें तो साउथ अफ्रीका के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज होने वाली है। यह भारतीय टीम के लिए घरेलू सीरीज होगी। ऐसे में क्या रजत पाटीदार इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे। अगर रजत पाटीदार 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूरी बनाते हैं तो उनके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम में जगह पाना मुश्किल होगा। लेकिन अब तक रजत पाटीदार की ओर से अपनी इंजरी को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह की खबरें वायरल होती हैं।






