Hindi News

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इन चार खिलाड़ियों को बताया भारत का भविष्य, इनके लिए जताई चिंता, क्या अब टीम से कटेगा पत्ता?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल में युवा बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। इस दमदार प्रदर्शन से अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री बेहद प्रसन्न हुए हैं और उन्होंने इन चार युवा खिलाड़ियों को भारत का आने वाला फ्यूचर बताया है।
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इन चार खिलाड़ियों को बताया भारत का भविष्य, इनके लिए जताई चिंता, क्या अब टीम से कटेगा पत्ता?

रवि शास्त्री भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वे अक्सर अपनी टिप्पणी और बुलंद आवाज के चलते लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। वह आए दिन नए बयान देकर क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक और नया बयान दिया है जिसमें उन्होंने भारत के चार युवा खिलाड़ियों को देश का भविष्य बताया है। उनके मुताबिक ये चार खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन करेंगे और भारत के बड़े खिलाड़ियों में शुमार होंगे। दरअसल, रवि शास्त्री आईपीएल 2025 में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर हैरान हो गए हैं।

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के नए एपिसोड में संजना गणेशन के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने भारत की नई पीढ़ी को दिग्गज खिलाड़ियों की तरह ही बताया। उनका कहना है कि जिस प्रकार से ये युवा बल्लेबाज खेलते हैं, वह सभी को हैरान कर देने वाला है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ये खिलाड़ी भारत का दबदबा बनाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे को बताया खास

दरअसल, दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री ने चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे की जमकर तारीफ की। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को भी खास खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि इनके साहस और प्रतिभा का उल्लेख करना जरूरी है। ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस फॉर्म को दोहरा सकते हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे को लेकर कहा कि बीती रात मुंबई में आयुष म्हात्रे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जो शॉट खेले, वह तीन शॉट अद्भुत थे। 17 साल के युवा खिलाड़ी के लिए ऐसे अविश्वसनीय शॉट लगाना अद्भुत है। वह सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने जिस अंदाज में खुद को अभिव्यक्त किया, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आयुष म्हात्रे का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। जब मैं उसे देखता हूं तो उसके द्वारा खेले गए शॉट्स को देखकर मुझे हैरानी होती है। अगर उसे सही तरह से संभाला जाए और सही लोगों के साथ रखा जाए तो वह बेहद आगे जा सकता है।

इतना ही नहीं, रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी को भी खास प्लेयर बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने जो पहला शॉट खेला, उसने सभी का ध्यान खींच लिया। वह युवा खिलाड़ी है, इसलिए मैं कहूंगा कि उसे थोड़ा खेलने दीजिए, क्योंकि इस उम्र में असफलताएं आना तय है। असफलता से निपटने का तरीका भी यही है।

पंजाब के प्रभसिमरन सिंह और प्रियांशु आर्य की भी जमकर तारीफ की

रवि शास्त्री ने इस दौरान पंजाब के प्रभसिमरन सिंह और प्रियांशु आर्य की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंजाब के दो सलामी बल्लेबाज भी कड़ी टक्कर देते हैं। ऐसा लगता है कि ये युवा खिलाड़ी जो अब आए हैं, पहले 6 ओवर में ही डिसाइड कर लेते हैं कि किसे हिट करना है। रवि शास्त्री के मुताबिक इन चार खिलाड़ियों की चौकड़ी भारतीय क्रिकेट पर राज करेगी। भारत में क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।

इस दौरान रवि शास्त्री ने भारतीय चयनकर्ताओं को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि इस समय भारत के चयनकर्ताओं के लिए टीम चयन करना बेहद मुश्किल है क्योंकि भारत में खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन चयनकर्ताओं को सिर्फ उन खिलाड़ियों को ही मौका देना चाहिए जो फॉर्म में हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews