भारतीय क्रिकेट टीम की ताकत मानी जाने वाली गेंदबाजी पर अब सवाल उठने लगे हैं। दरअसल पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह के बाद टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत की बल्लेबाजी दुनिया में सबसे मजबूत मानी जा रही है। अश्विन ने साफ कहा है कि भारत के पास वाइट बॉल क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज हैं, जो आने वाले 10 सालों में टीम को कई ट्रॉफी दिला सकते हैं।
दरअसल उन्होंने गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई। उनका मानना है कि जसप्रीत बुमराह जैसे मैच विनर गेंदबाज के बाद टीम के पास वैसी ताकत नहीं दिख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में बल्लेबाजी ज्यादा आकर्षक बन गई है जिससे युवा गेंदबाजी की ओर कम आकर्षित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें
बुमराह के बाद सबसे बड़ा सवाल
दरअसल जसप्रीत बुमराह लंबे समय से टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। उनकी खासियत है कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी मैच का रुख बदल देते हैं। लेकिन अश्विन का सवाल है कि अगर बुमराह नहीं होंगे तो टीम किस पर भरोसा करेगी। अश्विन ने यह भी कहा है कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी आने वाले समय में भी मजबूत रहेगी। लेकिन सिर्फ बल्लेबाजी के दम पर हर मैच जीतना आसान नहीं होता। बड़े टूर्नामेंट में गेंदबाज ही मैच जिताते हैं, खासकर जब पिच या परिस्थितियां मुश्किल हों।
जानिए अश्विन ने क्या कहा?
इसके अलावा अश्विन ने यह भी इशारा किया कि युवा खिलाड़ियों के लिए बल्लेबाजी ज्यादा आकर्षक बन गई है, क्योंकि इसमें शोहरत और मनोरंजन ज्यादा है। अश्विन ने कहा, ‘मुझे चिंता है कि बल्लेबाजी के मुकाबले गेंदबाज अब उतनी आकर्षक नहीं रह गई है, इसी कारण हो सकता है कि बच्चे इस खेल को न अपनाए। खेल से मेरा मतलब है बल्लेबाजी और गेंदबाजी, अलग अलग खेल है। खेल के तौर पर गेंदबाजी आकर्षक नहीं है, ऐसा लगता है जैसे आप मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हें छक्के-चौके मारने का मौका दे रहे हैं। तो कोई क्यों सोचना चाहेगा कि गेंदबाजी हमें टूर्नामेंट या सीरीज जिता पाएगा।’