मंगलवार को बीसीसीआई द्वारा एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। इन 15 सदस्यीय टीम में दो बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है। वहीं, एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम सामने आने के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने नाराजगी जताई है। दरअसल, रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक इस टीम में यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज किया गया है। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन का गुस्सा फूट पड़ा है।
पूर्व दिग्गज ने साफ कर दिया है कि वह श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल के चयन न होने पर दुखी हैं। दरअसल, एशिया कप 2025 का यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से भी होगी। पाकिस्तान से 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
15 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ
ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के ऐलान का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया। 15 सदस्यीय टीम पर नजर डाली जाए तो टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम सामने आने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि चयन ऐसा काम है जिसमें कोई तो बाहर रहेगा ही। आप जब उनसे बात करते हैं तो उनके चेहरों की निराशा और दुख को महसूस किया जा सकता है। मैं उम्मीद करता हूं कि किसी ने श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल से बात की होगी।
मैं श्रेयस अय्यर और जायसवाल के लिए दुखी हूं: रविचंद्रन अश्विन
दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि जब आपके पास तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल हो तो आप विश्व कप विजेता टीम में से एक को हटाकर शुभमन गिल को लेकर आए। मैं शुभमन के लिए बेहद खुश हूं, मगर यशस्वी जायसवाल के लिए बेहद दुखी हूं। दोनों खिलाड़ियों के साथ अच्छा नहीं हुआ है। आप एक बार श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड देख सकते हैं। पहले वह टीम से बाहर हुआ लेकिन फिर चैंपियंस ट्रॉफी में उसने शानदार बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट जिताकर भी दिया। ऐसे में उसे टीम से बाहर करना समझ से परे है। श्रेयस की क्या गलती है? उसने टीम को आईपीएल जिताया, फिर उसे नीलामी में भेज दिया गया। 2014 के बाद पहली बार पंजाब को फाइनल तक ले गया। मैं श्रेयस अय्यर और जायसवाल के लिए दुखी हूं।