आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगभग 17000 करोड़ रुपए में बिक सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी सिरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए उत्सुक हैं और बोली लगा रहे हैं। हाल ही में आदर पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद अटकलें और भी तेज हो गईं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आदर पूनावाला ने लिखा कि सही वैल्यूएशन पर आरसीबी एक बेहतरीन टीम है। इसके बाद से ही यूजर्स यह संभावना जताने लगे हैं कि आदर पूनावाला ही आरसीबी को खरीदने जा रहे हैं।
हालांकि आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी की ओर से एक बड़ा बयान दिया गया था। दरअसल, उन्होंने यह साफ किया था कि आरसीबी के मालिकों ने फ्रेंचाइजी को बेचने का अंतिम फैसला कर लिया है। इसका एक कारण यह भी है कि आरसीबी की ब्रांड वैल्यू पिछले 17 सालों में 35 गुना बढ़ी है। 2008 में टीम की वैल्यू मात्र 476 करोड़ रुपए थी, लेकिन अब यह 17000 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें
आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होने वाला है?
अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी 17000 करोड़ रुपए में बिकती है तो यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होने वाला है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि आरसीबी की मालिक कंपनी डीआरजीओ पूरी हिस्सेदारी बेचने वाली है या फिर सिर्फ कुछ हिस्सेदारी मार्केट में बेचेगी। अब तक कंपनी ने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। एक तरफ आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के बीच चर्चाएं छेड़ दीं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा गया कि आरसीबी के बिकने की खबरें पहले भी वायरल हुई थीं, लेकिन मालिकों की ओर से हमेशा ही इसे इनकार किया गया है।
कौन बनेगा मालिक?
इसी दौरान उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ऐसा लग रहा है कि आरसीबी के मालिकों ने अभी से बेचने का अंतिम फैसला भी कर लिया है। ललित मोदी ने कहा कि आरसीबी की बेहद मजबूत फैन फॉलोइंग है, उसका मैनेजमेंट भी शानदार है, हाल ही में टीम ने आईपीएल का खिताब भी जीता है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक संपत्ति है। ललित मोदी का मानना है कि आरसीबी को कोई बड़ा ग्लोबल फंड या सावरेन फंड खरीद सकता है और यह आईपीएल फ्रेंचाइजी एक नया वैल्यूएशन रिकॉर्ड तय करेगी। यह सभी टीमों के लिए एक नया फ्लोर प्राइस यानी न्यूनतम मूल्य भी बन जाएगी।
अब तक की सबसे बड़ी वैल्यू इस टीम की
जानकारी दें कि अब तक आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा सौदा 2021 में किया गया था, जब लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम को जोड़ा गया था। लखनऊ सुपरजाइंट्स अब तक सबसे बड़ी वैल्यूएशन वाली टीम रही है, जिसे 7090 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। लखनऊ के बाद गुजरात भी सबसे महंगी टीम में शामिल है। गुजरात फ्रेंचाइजी को 5625 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। लेकिन अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बिकती है तो उसकी वैल्यूएशन लगभग 17000 करोड़ रुपए आ जाएगी। यानी यह टीम लखनऊ और गुजरात दोनों मिलकर भी पूरी नहीं होगी।