Hindi News

ऋषभ पंत बने चाचा, इस स्टार खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बेटों का हुआ जन्म

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा और उनकी पत्नी साची मारवाह माता-पिता बन गए हैं। उनके घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी के साथ ही ऋषभ पंत भी चाचा बन गए हैं। पंत की बहन साक्षी पंत ने सोशल मीडिया पर यह खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को अपना भतीजा बताया है। क्रिकेट फैंस के बीच यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।
ऋषभ पंत बने चाचा, इस स्टार खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बेटों का हुआ जन्म

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जहां इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं, वहीं उनके घर से एक प्यारी सी खबर आई है। पंत की बहन साक्षी पंत ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह बुआ बन गई हैं और ऋषभ पंत चाचा। हालांकि यह रिश्ता खून का नहीं, लेकिन प्यार का जरूर है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा के घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है और साक्षी ने उन्हें अपना भतीजा बताया है। इस पर फैंस भी पंत को चाचा बनने की बधाई दे रहे हैं।

दरअसल राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा और उनकी पत्नी साची मारवाह के घर जुड़वां बेटों ने जन्म लिया है। दोनों ने एक प्यारी-सी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है, जिसमें बच्चों के हाथों की फोटो दिखाई गई है। साची और नीतीश ने फरवरी 2019 में शादी की थी। साची एक प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर हैं और कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की कजिन हैं।

क्रिकेट जगत से बधाईयों की बाढ़

वहीं जैसे ही इस खुशखबरी की जानकारी मिली, क्रिकेट जगत से बधाईयों की बाढ़ आ गई। वेंकटेश अय्यर, राहुल तेवतिया, पीयूष चावला, रमनदीप सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने नीतीश को शुभकामनाएं दीं। हालांकि नीतीश राणा अभी तक भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक वनडे और दो टी20 मुकाबले ही खेल पाए हैं, लेकिन घरेलू और आईपीएल स्तर पर उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saachi Marwah Rana (@saachi.marwah)

साक्षी पंत ने लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

वहीं ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वो बुआ बन गई हैं और इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। उन्होंने लिखा, “आपके बच्चे पहले से ही मेरे अपने जैसे लगते हैं। उन्हें गोद में लेने और प्यार देने का इंतजार नहीं कर सकती।” साक्षी ने आगे कहा कि वह ऐसी बुआ बनेंगी, जिसका हर बच्चा सपना देखता है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह साफ कर दिया कि नीतीश राणा उनके परिवार जैसे हैं। साक्षी और नीतीश के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है और यही वजह है कि वह उनके बच्चों को भी परिवार मान रही हैं। यही रिश्तों की खूबसूरती होती है, जो खून से नहीं दिल से बनते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews