Hindi News

‘बोलने का हक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कुछ भी बोलें’ किसपर भड़के कप्तान रोहित शर्मा? जानिए पूरा मामला

Written by:Rishabh Namdev
Published:
रिटायरमेंट के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कमेंटेटरों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली है। रोहित शर्मा के मुताबिक भारत में क्रिकेट को लेकर बात नहीं होती, बल्कि मसाला परोसा जाता है। लेकिन फैंस यह मसाला नहीं चाहते हैं।
‘बोलने का हक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कुछ भी बोलें’ किसपर भड़के कप्तान रोहित शर्मा? जानिए पूरा मामला

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। अब संन्यास के बाद रोहित ने भारतीय कमेंटेटरों को निशाने पर लिया है। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने भी कमेंटेटरों को निशाना बनाया था। वहीं अब रोहित शर्मा ने इन्हें जमकर सुनाया है। रोहित ने यह साफ कहा कि भारतीय कमेंटेटर खिलाड़ियों पर निजी बयानबाजी करते हैं, जो कि ठीक नहीं है। रोहित शर्मा कमेंटेटरों को लेकर पहले भी नाराज़गी जता चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज के बाद रोहित ने कई बड़े खुलासे किए थे।

दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत की कमेंट्री में जमीन-आसमान का अंतर दिखाई देता है। वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ी इज्जत के हकदार हैं। दरअसल, यह बात रोहित शर्मा ने विमल कुमार को दिए एक इंटरव्यू में कही।

रोहित शर्मा ने सुनाई खरी-खोटी

रोहित शर्मा ने कहा कि हम सब कुछ देखते हैं। कभी-कभी जब मैच चलता है तो टीवी पर कमेंट्री भी दिखती है कि वे किस तरह से बात करते हैं। हम ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, वहां की कमेंट्री और भारत की कमेंट्री में कितना अंतर है। मैं सच कह रहा हूं कि भारत में कमेंट्री बहुत निराशाजनक है। ऐसा लगता है कि किसी प्लेयर को पकड़ना है और उसके बारे में बोलना है। इसी इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने कहा कि भारत के क्रिकेट फैंस मसाला नहीं चाहते हैं। वे क्रिकेट देखते हैं और उसके बारे में ही जानना चाहते हैं। हमारे कमेंटेटर सोचते हैं कि मसाला डालो, लेकिन असली क्रिकेट फैंस ऐसा नहीं चाहता है। मैं समझता हूं, कमेंटेटर को बोलने का हक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे कुछ भी बोलें।

वर्ल्डकप टीम के खिलाड़ी इज्ज़त के हकदार

इसी दौरान रोहित शर्मा ने नाराज़गी जताई और कहा कि भारत की वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ियों की इज्जत करनी चाहिए, वे इज्जत के हकदार हैं। हां, कई चीजें हमारे हाथों से बाहर गईं, हमने अच्छा नहीं किया और उसके लिए आलोचना होनी भी चाहिए। हमें उससे कोई परेशानी नहीं है। कौन मना कर रहा है? आलोचना कीजिए, लेकिन उसका तरीका अच्छा होना चाहिए। हमारे यहां अब एजेंडा-ड्रिवन आलोचना होती है। दरअसल, रोहित शर्मा ने कमेंटेटरों को खरी-खोटी सुनाई है। हालांकि हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की बात कही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !