Hindi News

जो आप देते हैं वही आपको मिलता है…रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने पर विराट कोहली की यह पोस्ट हो रही वायरल?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
सोशल मीडिया पर इस समय विराट कोहली की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने रोहित शर्मा की कप्तानी जाने पर यह पोस्ट की है। बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें नए कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को चुना गया है।
जो आप देते हैं वही आपको मिलता है…रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने पर विराट कोहली की यह पोस्ट हो रही वायरल?

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, वहीं रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया है। हालांकि, चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर का कहना है कि यह रोहित की सहमति से ही हुआ है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी छिनने के बाद यह पोस्ट की है। चलिए जानते हैं इसका पूरा सच क्या है क्या वाकई विराट कोहली ने यह पोस्ट की है या नहीं।

काफी लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन अब एक बार फिर दोनों खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला?

टीम के ऐलान के दौरान चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप खेलना अभी तय नहीं है। इसे देखते हुए ही टीम के नए कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को चुना गया है, जबकि वनडे में उपकप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर को जगह मिली है। विराट कोहली का सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि इस पोस्ट में विराट कोहली ने रोहित शर्मा पर तंज कसा है। भारतीय टीम के स्क्वॉड के ऐलान के बाद एक पोस्टर वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जा रही है, जिसे लोग रोहित शर्मा से जोड़कर देख रहे हैं। उस स्टोरी में विराट कोहली ने लिखा है “Karma: लाइफ एक बूमरैंग है, जो आप देते हैं वही आपको मिलता है।”

क्या है इसका सच?

क्या है इसका सच?

इसके बाद लोगों का कहना है कि विराट कोहली ने रोहित शर्मा को लेकर यह बात कही है। बता दें कि विराट कोहली की यह इंस्टाग्राम स्टोरी फेक है। दरअसल, जिस स्टोरी को वायरल किया जा रहा है, वह एडिट की गई है। किसी यूजर ने फोटो को विराट कोहली के नाम से शेयर किया है। हालांकि, इस स्टोरी को 10 मिनट बाद ही डिलीट कर दिया गया था, लेकिन विराट कोहली की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने फिलहाल कोई इंस्टाग्राम स्टोरी नहीं लगाई है। विराट कोहली के असली इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर अलग है, जबकि जो स्टोरी वायरल की जा रही है, उसकी प्रोफाइल पिक्चर अलग है। इससे साबित होता है कि विराट कोहली ने अब तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews