Hindi News

रोहित की कप्तानी ने कर दिया कमाल 13वां अंतरराष्ट्रीय मैच जीता भारत, पहले T20 में इंग्लैंड को किया ध्वस्त

Published:
रोहित की कप्तानी ने कर दिया कमाल 13वां अंतरराष्ट्रीय मैच जीता भारत, पहले T20 में इंग्लैंड को किया ध्वस्त

स्पोर्ट्स, डेस्क रिपोर्ट। इंग्लैंड दौरे पर कोरोना को मात देने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को t20 मैच में शानदार जीत दिलाई है इंग्लैंड के खिलाफ। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों का आज पहला मुकाबला साउथहैंपटन में खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ कप्तान रोहित ने इतिहास रच दिया है।

Read More : Lalu yadav की हालत को लेकर बेटी मीसा ने किया खुलासा, शेयर की तस्वीर

रोहित ने इस मैच को जीतने के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंटरनेशनल t20 में लगातार 13 मैच जीतने वाले रोहित पहले कप्तान बन गए हैं। अभी तक किसी भी कप्तान ने लगातार 13 मैच नहीं जीते हैं। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश को दो मैच, न्यूजीलैंड को चार मैच, वेस्टइंडीज को तीन मैच और श्रीलंका को तीन मैच में हराया था और अब इंग्लैंड को हराया है। इस तरह रोहित ने लगातार सीरीज में न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज श्रीलंका बांग्लादेश को क्लीन स्वीप कर दिया है।

Read More : जितेंद्र ईवी की इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ी डिमांड, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जाने अधिक

इस मैच में रोहित ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की बदौलत 24 रन बनाए हैं। इसी के साथ में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। कप्तान रोहित ने यह 1000 रन 29 पारियों में बनाए हैं जबकि विराट कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए 23 पारियां खेली थी। इस तरह रोहित ने इस जीत के साथ विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Read More : MP पंचायत चुनाव का आखरी चरण, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, शहडोल के बुढार में चुनाव का बहिष्कार

इन टीमों को हराया 13 जीत में

7 नवंबर 2019 – बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
10 नवंबर 2019 – बांग्लादेश को 30 रनों से हराया
2 फरवरी 2020 – न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराया
17 नवंबर 2021 – न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
19 नवंबर 2021 – न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
21 नवंबर 2021 – न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया

Read More : MP पंचायत चुनाव : तीसरे चरण की तैयारी पूरी, 39 जिलों के 92 विकासखंड में 8 जुलाई को होंगे मतदान, 40000 से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी

16 फरवरी 2022 – वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया
18 फरवरी 2022 – वेस्टइंडीज को 8 रनों से हराया
20 फरवरी 2022 – वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराया
24 फरवरी 2022 – श्रीलंका को 62 रनों से हराया
26 फरवरी 2022 – श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
27 फरवरी 2022 – श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
7 जुलाई 2022 – इंग्लैंड को 50 रनों से हराया

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews