Hindi News

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका? स्क्वाड में शामिल यह खिलाड़ी पहुंचा अस्पताल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
एशिया कप 2025 के भव्य टूर्नामेंट में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को संकट में डाल दिया है। दरअसल, यह खबर संजू सैमसन को लेकर है। चलिए जानते हैं आखिर क्या मामला है।
एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका? स्क्वाड में शामिल यह खिलाड़ी पहुंचा अस्पताल

हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया। इस स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया है। लेकिन अब एशिया कप के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, हाल ही में संजू सैमसन की पत्नी चारुलथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच टेंशन बढ़ा दी है। संजू सैमसन की पत्नी चारुलथा ने अस्पताल से एक अपडेट साझा किया है। इसके बाद फैंस में संजू सैमसन की फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बता दें कि एशिया कप का टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। अब इस टूर्नामेंट में लगभग 20 दिन का समय रह गया है। ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट से पहले यह पोस्ट बीसीसीआई को परेशानी में डाल सकती है। क्या संजू सैमसन इस समय किसी चोट से गुजर रहे हैं या फिर वह पूरी तरह फिट हैं, इस प्रकार के सवाल उठ रहे हैं।

क्या एशिया कप से बाहर होंगे संजू सैमसन?

क्या एशिया कप से बाहर होंगे संजू सैमसन?

हालांकि इस पोस्ट में चारुलथा ने यह साफ किया है कि संजू सैमसन 21 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे अस्पताल में थे, जबकि 21 अगस्त को ही केरल क्रिकेट लीग 2025 का दूसरा मैच भी खेला जा रहा था। इस मैच में संजू सैमसन अपनी टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स के साथ जुड़ चुके थे और मैदान में उतरे थे। इस मुकाबले में कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया था। इस मुकाबले में संजू सैमसन की बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली थी, दरअसल उन्हें मौका ही नहीं मिल पाया था। अब तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि संजू सैमसन अस्पताल में भर्ती क्यों हुए थे। क्या उन्हें कोई गंभीर चोट है और क्या वे एशिया कप 2025 से पहले फिट हो पाएंगे या फिर उन्हें एशिया कप के इस टूर्नामेंट से बाहर बैठना पड़ेगा।

भारतीय टीम को लगेगा बड़ा झटका?

दरअसल, इस समय केरल क्रिकेट लीग 2025 खेली जा रही है। इस लीग में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के कप्तान संजू सैमसन हैं। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद संजू सैमसन की पत्नी चारुलथा ने यह स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने उसमें बताया कि वह 3:00 बजे अस्पताल में थे, जबकि अस्पताल के बाद मैदान पर आए और उनकी टीम ने जीत हासिल की। हालांकि, उन्होंने इस दौरान यह साफ नहीं किया कि वह अस्पताल क्यों गए थे। बता दें कि संजू सैमसन एशिया कप से पहले शानदार फार्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर वह इससे बाहर होते हैं तो भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होने वाला है, जबकि 14 सितंबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। साथ ही 19 सितंबर को ओमान के साथ भारतीय टीम का मुकाबला होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews