Hindi News

शुभमन गिल और बाबर आजम की सैलरी में कितना है अंतर? कौन सा क्रिकेट बोर्ड देता है खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा? जानें

Written by:Rishabh Namdev
Published:
इस समय दुनिया में वनडे में नंबर वन बल्लेबाज शुभमन गिल हैं जबकि नंबर 2 पर बाबर आज़म का नाम है। दोनों ही खिलाड़ी नंबर वन बने रहने की बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन इसके अलावा भी एक और लड़ाई दोनों के बीच है। क्या आप जानते हैं शुभमन गिल और बाबर आज़म की सैलरी में कितना अंतर है? अगर नहीं जानते तो चलिए इस खबर में जानते हैं।
शुभमन गिल और बाबर आजम की सैलरी में कितना है अंतर? कौन सा क्रिकेट बोर्ड देता है खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा? जानें

हाल ही में बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें 34 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इस लिस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का भी नाम है। बीसीसीआई ने शुभमन गिल को ए कैटेगरी में शामिल किया है। अब सभी के बीच सवाल उठ रहे हैं कि शुभमन गिल को बीसीसीआई कितनी सैलरी देगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल और पाकिस्तान के किंग कहे जाने वाले बाबर आज़म की सैलरी में कितना अंतर है? दोनों को क्रिकेट बोर्ड कितनी-कितनी सैलरी देता है?

दरअसल बाबर आज़म भी दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। पाकिस्तान में उन्हें किंग कोहली से कंपेयर किया जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आज़म को कितनी सैलरी देता है। चलिए दोनों की सैलरी के अंतर को जानते हैं।

शुभमन गिल को कितनी मिलती है सैलरी?

दरअसल शुभमन गिल की बात की जाए तो शुभमन गिल को बीसीसीआई ने ए कैटेगरी में रखा है। बीसीसीआई ए कैटेगरी के खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपए देती है। यह सैलरी मैच फीस से अलग होती है यानी मैच फीस के पैसे खिलाड़ियों को अलग से मिलते हैं। बीसीसीआई ने ए कैटेगरी में शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी को जगह दी है। इन खिलाड़ियों को अब सालाना 5 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे, जबकि मैच फीस वनडे, T20 और टेस्ट के हिसाब से अलग-अलग होगी। उम्मीद की जा रही थी कि शुभमन गिल को ए प्लस कैटेगरी में प्रमोट किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल बीसीसीआई ने उन्हें ए कैटेगरी में ही रखा है।

बाबर आजम को कितनी मिलती है सैलरी? कितना है अंतर?

जबकि पाकिस्तान के बाबर आज़म की सैलरी पर नज़र डालें तो इसमें बहुत बड़ा अंतर दिखाई देता है। पाकिस्तान ने पिछले साल के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में 25 खिलाड़ियों को ही जगह दी थी। इनमें से भी पाकिस्तान सिर्फ चार कैटेगरी में खिलाड़ियों को बांटता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ए कैटेगरी, बी कैटेगरी, सी कैटेगरी और डी कैटेगरी में अपने खिलाड़ियों को रखता है। ए कैटेगरी में सिर्फ दो ही खिलाड़ी रखे गए हैं, जो बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान हैं। ऐसे में बाबर आज़म को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सालाना 1.65 करोड़ रुपए देता है, यानी शुभमन गिल से यह रकम बेहद कम है। बाबर आज़म की सैलरी शुभमन गिल से बेहद कम है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ए कैटेगरी के खिलाड़ियों को हर महीने 4.5 मिलियन पाकिस्तानी रुपए यानी 13.69 लाख भारतीय रुपए देता है। हालांकि पाकिस्तान की मैच फीस भारत के खिलाड़ियों की मैच फीस से भी कम है। ऐसे में बाबर आज़म और शुभमन गिल की सैलरी में बहुत बड़ा फर्क है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews