Hindi News

कब तक वापसी करेंगे कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर? टीम के कोच ने दिया बड़ा अपडेट!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय दो खिलाड़ियों की वापसी का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। एक भारतीय टेस्ट टीम और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं, तो वहीं दूसरा नाम उपकप्तान श्रेयस अय्यर का है। दोनों ही खिलाड़ी इंजरी के चलते इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब टीम के गेंदबाजी कोच ने दोनों की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
कब तक वापसी करेंगे कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर? टीम के कोच ने दिया बड़ा अपडेट!

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में चोटिल हो जाने के चलते बाहर हो गए थे। इसके बाद वह दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेले। अब उनकी वापसी का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल भारतीय टीम 30 नवंबर से अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में शुभमन गिल को सेलेक्ट नहीं किया गया है, जबकि कप्तान के तौर पर केएल राहुल को चुना गया है। इतना ही नहीं, इस सीरीज में श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल नहीं है। श्रेयस अय्यर ने हाल ही में फिटनेस संबंधी समस्याओं का सामना किया था, ऐसे में उन्हें भी आराम दिया गया है।

सभी क्रिकेट फैंस के मन में इन दोनों बड़े खिलाड़ियों की वापसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शुभमन गिल कब तक भारतीय टीम में लौटेंगे और कप्तानी करेंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा। जबकि श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी कब तक होगी, यह भी देखने वाली बात है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर टीम के गेंदबाजी कोच ने बड़ा अपडेट दिया है।

कब तक हो सकती है वापसी?

30 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि मेरी दो दिन पहले ही शुभमन गिल से स्पेशल जुहू में बात हुई थी। वह जल्द ही रिकवर कर रहे हैं, यह सुनने के लिए अच्छी खबर है। इतना ही नहीं, मोर्ने मोर्कल ने उपकप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ने रिहैब शुरू कर दिया है। हमें इंतजार है कि दोनों खिलाड़ी जल्द ही स्क्वाड में वापसी करेंगे। यह अच्छी बात है कि दोनों स्वस्थ हैं और टीम में वापसी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इससे साफ होता है कि श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल दोनों ही जल्द भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। आने वाले दौर में उन्हें टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

भारत के लिए आने वाली सीरीज अहम

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज भी खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के साथ 9 दिसंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी का इंतजार किया जा रहा है। दोनों ही खिलाड़ी टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। शुभमन गिल को टी20 का भी उपकप्तान बनाया गया था, ऐसे में उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल शुभमन गिल को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में ग्रोइन में चोट लगी थी। उन्हें ग्रोइन में खिंचाव के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके कारण वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए थे। जबकि श्रेयस अय्यर की चोट काफी गंभीर है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में कैच पकड़ते समय पेट के ऑपरेशन वाली जगह पर चोट लगी थी। रिपोर्ट में आंतरिक ब्लीडिंग की जानकारी सामने आई थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews