Hindi News

तो दोस्त नहीं है शुभमन गिल…? अनाया बांगर ने बताया अपना हाल-ए-दिल!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
शुभमन गिल का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। आए दिन नए-नए नामों को उनके साथ जोड़ा जाता है। वहीं अब अनाया बांगर ने शुभमन गिल को लेकर अपनी एक प्रतिक्रिया दी है जो काफी वायरल हो रही है।
तो दोस्त नहीं है शुभमन गिल…? अनाया बांगर ने बताया अपना हाल-ए-दिल!

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के इस समय सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं। एक समय पर यंग एज में विराट कोहली भी इसी तरह से चर्चा में रहते थे, हालांकि उन्होंने क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुद को किंग साबित कर दिया। लेकिन इस समय क्रिकेट की दुनिया में शुभमन को ‘क्रिकेट का प्रिंस’ कहा जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन के बाद उन्होंने और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। मैदान के बाहर भी उनकी पर्सनल लाइफ खूब चर्चा में रहती है। आए दिन उनके अफेयर्स की चर्चा होती रहती है।

अब हाल ही में दिल को लेकर अनाया बांगर ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है जो लोगों के बीच वायरल हो रही है। बता दें कि अनाया बांगर पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं, जिन्होंने हाल ही में जेंडर चेंज करवाया है। वह लड़के से लड़की बनी हैं।

इन क्रिकेटरों के बारे में दिया हैशटैग

अनाया बांगर अंडर-एज क्रिकेट टूर्नामेंट में यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुकी हैं। जब वह लड़का थीं, तो उन्होंने कई यंग एज के खिलाड़ियों के साथ बड़े-बड़े टूर्नामेंट खेले। लेकिन लड़की बनने के बाद अनाया का जीवन पूरी तरह से बदल गया है। आजकल वे कई इंटरव्यू देती हैं। हाल ही में फिल्मी ज्ञान को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने सरफराज खान को लेकर भी बात की और सरफराज को अपना फ्रेंड बताया। बता दें कि सरफराज खान और अनाया बांगर बेहद अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में अनाया उनके घर भी पहुंची थीं, जिसका किस्सा उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद अनाया ने यशस्वी जायसवाल को भी अपना अच्छा दोस्त बताया।

शुभमन को दिया यह टैग

वहीं जब बात शुभमन गिल की आई तो उन्होंने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। दरअसल, जैसे ही उनसे शुभमन गिल को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने बाकियों की तरह ‘फ्रेंड’ का टैग नहीं दिया। उन्होंने शुभमन को ‘क्रिकेटर’ का टैग दिया। जबकि जसप्रीत बुमराह के लिए अनाया बांगर ने अलग एक्सप्रेशन का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के बड़े-बड़े खिलाड़ियों को लेकर भी टैग का इस्तेमाल किया। उन्होंने विराट कोहली को ‘#अग्रेशन’, जबकि रोहित शर्मा को ‘#एक्चुअल गाय’ का दर्जा दिया। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी के लिए उन्होंने ‘#ऑल राउंडर’ टैग का इस्तेमाल किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews