Hindi News

RCB के स्क्वाड में शामिल है एक पारी में 500 रन बनाने वाला धाकड़ बल्लेबाज, अभी तक सिर्फ पिला रहा है पानी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आरसीबी के स्क्वाड में एक ऐसा भी प्लेयर शामिल है, जिसने एक ही पारी में 500 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज कर रखा है, लेकिन अब तक इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। सवाल है कि क्या आज यह खिलाड़ी खेलता हुआ दिखाई देगा?
RCB के स्क्वाड में शामिल है एक पारी में 500 रन बनाने वाला धाकड़ बल्लेबाज, अभी तक सिर्फ पिला रहा है पानी

आरसीबी के पास आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों की भरमार है। हालांकि टीम प्लेइंग 11 में भी शानदार खिलाड़ियों को मौका दे रही है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो बेंच पर बैठे हुए हैं और उन्होंने पिछले कुछ समय में कई बड़े कारनामे कर रखे हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिसने एक ही पारी में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या आरसीबी की टीम इस खिलाड़ी को मौका देगी?

दरअसल, आज टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है। आरसीबी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक 10 मैचों में से सात मुकाबले जीत चुकी है। इसके चलते टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं अगर आज टीम जीत दर्ज कर लेती है तो टीम टॉप पर पहुंच जाएगी और क्वालिफायर भी कर जाएगी।

स्वास्तिक चिकारा ने मात्र 14 साल की उम्र में रच दिया था इतिहास

दरअसल, जिस खिलाड़ी की आज हम बात कर रहे हैं वह आरसीबी के स्क्वाड में शामिल है और फिलहाल वह मैदान पर सिर्फ पानी पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। खिलाड़ी का नाम स्वास्तिक चिकारा है, जिसे टीम ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। 19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में कई बड़े कारनामे कर रखे हैं। स्वास्तिक चिकारा ने मात्र 14 साल की उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में नाम बना लिया था। उन्होंने 167 गेंदों में 55 चौकों और 52 छक्कों की मदद से 585 रन बनाए थे, जो आज भी इतिहास में दर्ज है। स्वास्तिक ने दिसंबर 2019 में माही क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए ACE के खिलाफ यह पारी खेली थी। दरअसल, यह मैच 40 ओवर का था, जिसमें माही क्रिकेट अकादमी ने 704 रन बनाए और मैच को 355 रनों से जीत लिया था।

आरसीबी के फैंस को बेसब्री से इंतजार

आरसीबी के फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि स्वास्तिक चिकारा टीम में कब दिखाई देंगे। बता दें कि आरसीबी से पहले स्वास्तिक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन दिल्ली में भी उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आरसीबी ने मौजूदा सीजन के लिए 30 लाख रुपए में इस खिलाड़ी को खरीदा है, लेकिन अब तक टीम में मौका नहीं दिया गया है। बता दें कि स्वास्तिक चिकारा वही खिलाड़ी हैं, जिनके लिए मिनी ऑक्शन में विवाद देखने को मिला था। दिल्ली कैपिटल्स का कहना था कि स्वास्तिक को टीम ने खरीदा है, लेकिन ऑक्शनर ने इस पर ध्यान नहीं दिया और खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सौंप दिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews