Hindi News

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच शुरू हुई टेस्ट सीरीज, यहां जानिए कहां देख सकते हैं लाइव मैच

Written by:Rishabh Namdev
Published:
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। दरअसल, इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि आप इस मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच शुरू हुई टेस्ट सीरीज, यहां जानिए कहां देख सकते हैं लाइव मैच

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं, इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 29 जनवरी, यानी आज से शुरू हो चुका है। यह मुकाबला श्रीलंका के गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें बेहद मजबूत हैं, जिसके चलते क्रिकेट प्रेमियों में टेस्ट मैच को लेकर उत्सुकता देखी जा सकती है। अगर आप भी इस टेस्ट मैच को देखना चाहते हैं, तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि आप इस मैच को लाइव कैसे देख सकते हैं।

दरअसल, इस मैच को लेकर कई भारतीय फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि हम इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं, तो इस खबर में हम आपको इस मैच की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

कब और कहां देख सकते हैं मैच

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 29 जनवरी से शुरू हुए इस मुकाबले को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से देखा जा सकेगा। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जा रहा है। अगर आप भी इस मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो आप पहले टेस्ट मैच को भारत में सोनी लिव एप और फैन कोड ऐप के जरिए देख सकते हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर चुका है, जहां वह साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगा।

इस टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, ओशदा फर्नांडो, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, जेफ्री वेंडरसे, निशान पेइरिस, सोनाल दिनुशा, लाहिरू उदारा, मिलन प्रियनाथ रथनायके.

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है

स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नाथन मैकस्वीनी, ब्यू वेबस्टर, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, कूपर कोनोली, टॉड मर्फी, मैट कुहनेमन और सीन एबॉट।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews