Hindi News

वैभव सूर्यवंशी पर लग सकता है बैन! जानिए क्या है पूरा मामला? जिसने मचाई क्रिकेट की दुनिया में खलबली

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Last Updated:
एक तरफ सारी दुनिया वैभव सूर्यवंशी का नाम गुनगुना रही है, तो दूसरी ओर अब वैभव सूर्यवंशी पर बैन लग सकता है। दरअसल, अब उन पर एक सनसनीखेज आरोप लगा है, जो एक दिग्गज खिलाड़ी द्वारा लगाया गया है।
वैभव सूर्यवंशी पर लग सकता है बैन! जानिए क्या है पूरा मामला? जिसने मचाई क्रिकेट की दुनिया में खलबली

कुछ समय से पूरी दुनिया में वैभव सूर्यवंशी का नाम गूंज रहा है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 साल के इस बल्लेबाज ने 35 गेंद में शतक ठोक दिया, जिसके चलते क्रिकेट को चाहने वाले हर व्यक्ति की जुबान पर इसी बल्लेबाज़ का नाम है। लेकिन इसी बीच अब एक नया मामला सामने आया है। अब वैभव सूर्यवंशी पर बैन लगाया जा सकता है। दरअसल, उन पर एक सनसनीखेज आरोप लगा है और यह आरोप भारत को ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले विजेंद्र सिंह ने लगाया है। दरअसल, उनके मुताबिक वैभव सूर्यवंशी ने अपनी उम्र में फर्जीवाड़ा किया है।

जानकारी दे दें कि अगर उम्र में फर्जीवाड़ा पाया जाता है, तो वैभव पर बैन लगाया जा सकता है। विजेंद्र सिंह के मुताबिक, वैभव ने अपनी उम्र छोटी दिखाई है, वह 14 साल के नहीं हैं। यानी यह पूरा मामला उम्र के फर्जीवाड़े का है। हालांकि, अब देखना होगा कि इस मामले में जांच होती है या नहीं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

दरअसल, ब्रॉन्ज मेडल विजेता विजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। यह पोस्ट उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के बाद किया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा: “भाई, आजकल उम्र छोटी करके क्रिकेट में भी खेलने लगे।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, कई लोग दो पक्षों में बंट गए हैं। एक तरफ विजेंद्र सिंह हैं तो दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी। कई लोग वैभव का समर्थन कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वैभव की उम्र नहीं, उनके टैलेंट को देखिए। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि उम्र में फर्जीवाड़ा कर खेलना सही नहीं है।

क्यों लग रहे हैं वैभव सूर्यवंशी पर गंभीर आरोप?

दरअसल, जब से वैभव सूर्यवंशी को मेगा ऑक्शन में खरीदा गया है, तभी से उन पर उम्र कम दिखाने का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह खिलाड़ी 14 साल का नहीं है। हालांकि, वैभव के पिता की ओर से भी यह साफ किया गया है कि वैभव 14 साल के ही हैं, लेकिन उनके कद और काठी अच्छी है, जिसके कारण वह 14 साल के नहीं लगते। उनके शॉट्स भी कमाल के हैं। बता दें कि वैभव 90-90 मीटर के छक्के लगा रहे हैं। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से आयोजित आयु वर्गीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी उम्र संबंधी मामलों में फेल नहीं हुए हैं।

कितने साल का लग सकता है बैन?

वहीं, अगर उम्र कम करने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर कार्रवाई होती है, तो बीसीसीआई बड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 2 साल तक का बैन लगा सकती है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है और वह उम्र संबंधी मामलों में फेल नहीं हुए हैं। बीसीसीआई के उम्र धोखाधड़ी के नियमों के मुताबिक, अगर कोई क्रिकेटर धोखाधड़ी में पाया जाता है, तो उसे 2 साल तक का बैन लगता है, जिसके तहत खिलाड़ी बीसीसीआई से जुड़े किसी भी टूर्नामेंट या लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है। इस मामले में पहले भी अंकित बावने, नीतीश राणा, मनजोत काला, प्रिंस रामनिवास यादव जैसे बड़े खिलाड़ी बैन झेल चुके हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews