भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। लंबे समय बाद क्रिकेट फैंस को विराट कोहली के बल्ले से यह शतक देखने को मिला और एक बार फिर विराट कोहली ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर अब विराट कोहली ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने द ग्रेट सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर का अपना 52वां शतक जमाया।
दरअसल इस मुकाबले में न सिर्फ विराट कोहली बल्कि रोहित शर्मा के बल्ले से भी शानदार पारी देखने को मिली। लेकिन विराट कोहली ने शतक जड़कर रोहित शर्मा की आक्रामक पारी को भी पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने मात्र 102 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली और इंटरनेशनल क्रिकेट में अब वह 83वीं सेंचुरी पूरी करने वाले खिलाड़ी बन गए। इस शतक के साथ ही विराट कोहली सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर आगे बढ़ गए।
ये भी पढ़ें
रांची में पांच पारियों में यह तीसरा वनडे शतक
विराट कोहली ने अपनी पारी में सभी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। विराट के बल्ले से 120 गेंद में 135 रनों की पारी निकली। इस दौरान विराट कोहली ने 11 चौके और 7 शानदार छक्के जड़े। विराट कोहली ने 112.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। कोहली ने पारी के 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की। शुरुआत से ही विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शॉट लगाना शुरू कर दिया था और थोड़े ही समय में उन्होंने अर्धशतक बना लिया। शुरुआत से ही विराट कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे थे और उनकी ओर से कोई गलती नहीं हुई। विराट कोहली का रांची में पांच पारियों में यह तीसरा वनडे शतक है, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में उनका यह छठा शतक है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
रिकॉर्ड की बात की जाए तो विराट कोहली अब इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड बून और सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्हें विराट कोहली ने पीछे छोड़ दिया है। इस पारी के साथ ही विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को विराट कोहली ने तोड़ दिया है। वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली नंबर तीन पर उतरकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इस मामले में विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग के 217 छक्कों को पीछे छोड़ा। इस मैच में विराट कोहली के बल्ले से 7 शानदार छक्के निकले।
सचिन तेंदुलकर यह कीर्तिमान ध्वस्त किया
इतना ही नहीं, विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को तोड़ा है। सचिन तेंदुलकर का घर में खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का विश्व कीर्तिमान था, लेकिन अब यह कीर्तिमान विराट कोहली के नाम हो गया है। सचिन तेंदुलकर ने 58 बार 50+ स्कोर बनाए थे, जबकि विराट कोहली अब 59वीं बार घरेलू वनडे में 50+ स्कोर बना चुके हैं।
रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा
इतना ही नहीं, विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने बिलैटरल वनडे मैचों में 10,000 रन पूरे कर लिए हैं और वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले उनके नाम 9,936 रन दर्ज थे। इस मुकाबले में जैसे ही विराट कोहली ने 64 रन पूरे किए, उन्होंने इतिहास रच दिया।