Hindi News

रोमांचक हुआ WTC के फाइनल का रास्ता, भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इन तीन टीमों के पास भी बना मौका

Written by:Rishabh Namdev
Published:
WTC के फाइनल की राह अब भारतीय टीम के लिए बेहद मुश्किल नजर आ रही है। दरअसल न्यूजीलैंड से सीरीज हार जाने के चलते अब भारत को ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतना होगा। हालांकि भारत के लिए यह आसान नहीं होने वाला है।
रोमांचक हुआ WTC के फाइनल का रास्ता, भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इन तीन टीमों के पास भी बना मौका

WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए अभी 5 टीमें संघर्ष कर रही है। भारत का रास्ता अब मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि भारत अभी भी WTC के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। जबकि भारत के बाद श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी इस रेस में शामिल है। WTC के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया अभी शीर्ष पर बनी हुई है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत WTC के पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर था। जबकि तीनों मैच हार जाने के चलते भारत अब दूसरे स्थान पर आ गया है।

अब भारत कैसे पहुंच सकता है फाइनल में?

वहीं अब WTC के फाइनल का रास्ता और भी रोमांचक हो गया है। जानकारी के मुताबिक यदि भारत को फाइनल में पहुंचना है तो भारत को ऑस्ट्रेलिया से 4 टेस्ट मैच जीतना होंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया को WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए 7 टेस्ट मैचों में से 5 मैच जीतने होंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के 5 मैच भारत के खिलाफ ही खेले जाएंगे। इसके साथ ही 3 और टीम अभी WTC के फाइनल की दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में श्रीलंका यदि बचे हुए 4 टेस्ट मैच जीत जाती है तो श्रीलंका WTC के फाइनल की दावेदार बन जाएगी।

भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के अलावा यह टीम भी दावेदार

दरअसल भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के अलावा अभी 2 टीमें और WTC के फाइनल की दावेदार मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम भी दावेदार मानी जा रही है। साउथ अफ्रीका को फाइनल में पहुंचने के लिए अब बचे हुए 4 टेस्ट मैच जीतना होंगे। वहीं इसके अलावा न्यूजीलैंड भी 3 मैच जीतकर फाइनल की दावेदारी पेश कर सकती है। हालांकि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे ज्यादा फाइनल में पहुंचने का मौका है। भारत को 5 मैच में से 4 मैच जीतने होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews