Hindi News

युवराज सिंह ने इस खिलाड़ी को बता दिया भारत का भविष्य, कह डाली अपने मन की बात!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Last Updated:
भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात की है, जो विश्व क्रिकेट का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है। चलिए जानते हैं आखिर युवराज सिंह के मुताबिक कौन सा ऐसा खिलाड़ी है, जो उनकी तरह भारत को क्रिकेट में बड़ा खिताब जिता सकता है।
युवराज सिंह ने इस खिलाड़ी को बता दिया भारत का भविष्य, कह डाली अपने मन की बात!

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक रहे हैं। उन्होंने पहले साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया, तो वहीं साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई। उनके संन्यास के बाद अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता आया है कि क्या युवराज सिंह की तरह भारत को कोई अगला सितारा मिल पाएगा? हालांकि अब इस सवाल पर खुद युवराज सिंह ने ही प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, युवराज सिंह ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया है, जो भारत को उनकी तरह ही बड़े खिताब जिता सकता है और इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है। युवराज सिंह ने इस खिलाड़ी को भारत का सुनहरा भविष्य बताया है।

इस खिलाड़ी को युवराज ने बताया भारत का भविष्य

युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को भारत का अगला सुपरस्टार बताया है। बता दें कि इस समय वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा हर ओर हो रही है, जिससे युवराज सिंह भी प्रभावित हुए हैं। वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते युवराज सिंह ने उन्हें भारत का अगला भविष्य बताया है। इसी सिलसिले में युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने यह बात कही थी।

युवराज सिंह ने लिखा, “14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? यह बच्चा बिना पलक झपकाए दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर रहा है। वैभव सूर्यवंशी का नाम याद रखें। निडर रवैये के साथ खेलना—अगली पीढ़ी को चमकते हुए देखकर गर्व होता है।”

वैभव की तारीफ कर रहे बड़े बड़े दिग्गज

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जबर्दस्त पारी खेली। उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ दिया और आईपीएल में इतनी कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। साथ ही सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने इस मामले में यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, उन्होंने 101 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 छक्के लगाए। ऐसे में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटे। इसी कड़ी में युवराज सिंह ने भी उनकी तारीफ की है और उन्हें भारत का भविष्य बताया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews