यूजर्स हो जाएं सावधान! WhatsApp कॉल से भी ट्रैक हो सकती है आपकी लोकेशन, ऐसे बचाएं प्राइवेसी

वैसे तो कंपनी अपने यूजर्स को हमेशा नए-नए फीचर्स प्रोवाइड करती रहती है, लेकिन आज हम आपको उसे ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिससे आप यह जान पाएंगे कि व्हाट्सएप कॉल से भी आपकी लोकेशन बहुत ही आसानी से ट्रैक की जा सकती है।
WhatsApp Feature

WhatsApp Features : दुनिया भर में सुपर टेक्नोलॉजी ने इस कदर लोगों के जीवन में अपनी पकड़ बनाई है कि लोग इसके बिना एक पल भी नहीं गुजार पाते हैं। लोग फोन के इस कदर आदि हो चुके हैं कि राह चलते, सोते, उठते, बैठते उनके हाथ में फोन देखने को मिलता है। यह सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को जोड़ने का बेहतरीन माध्यम माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है, जिसके करीब 2.78 अरब यूजर्स है जो हर सेकंड व्हाट्सएप चलाते हैं। इस पर लोग बिजनेस, फैमिली, दोस्त से बात, पढ़ाई की चर्चा भी करते हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग सहित रूपयों के लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस एप ने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। बता दें कि व्हाट्सएप हर वक्त अपने यूजर्स के लिए आए-दिन अपडेट्स लाते रहता है, जिससे यूजर्स सिक्योर रहे।

लोकेशन हो सकता है ट्रैक (WhatsApp Safety)

इस ऐप को इंस्टेंट मैसेजिंग एप माना जाता है। यह एक इंस्टेंट मैसेजिंग एप माना जाता है, जो कि Encryption होती है। जिसे दो लोगों के अलावा तीसरा कोई नहीं सुन सकता है। वैसे तो कंपनी अपने यूजर्स को हमेशा नए-नए फीचर्स प्रोवाइड करती रहती है, लेकिन आज हम आपको उसे ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिससे आप यह जान पाएंगे कि व्हाट्सएप कॉल से भी आपकी लोकेशन बहुत ही आसानी से ट्रैक की जा सकती है। इसके लिए आपको केवल कुछ सेटिंग ऑन करने की जरूरत है। आईए जानते हैं विस्तार से…

ऐसे रखें प्राइवेसी का ध्यान

  • व्हाट्सएप से कॉल करने के लिए लोगों को इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यदि आप किसी का लोकेशन चेक करना चाहते हैं या ट्रैक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको व्हाट्सएप का प्रोडक्ट आईपी ऐड्रेस इन कॉल को व्हाट्सएप पर के रास्ते भेजता है।
  • यदि आप चाहते हैं कि व्हाट्सएप कॉल के दौरान कोई आपकी लोकेशन ना ट्रैक कर सके, तो आपको ऑनलाइन प्राइवेसी के एक फीचर को ऑन करना है। जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप ऐप ओपन करके सेटिंग पर जाना है। यहां आपको 3 डॉट पर क्लिक करना है जो कि आपको दाएं तरफ ऊपर कोने में नजर आएगी। फिर सेटिंग के बाद प्राइवेसी एंड एडवांस ऑप्शन पर क्लिक करना है, जहां प्रोटेक्ट आईपी ऐड्रेस इन कॉल्स का ऑप्शन मिलेगा। जिसको ऑन कर लें।
  • इस इनेबल करते ही आपका आईपी एड्रेस कॉल के दौरान दूसरे व्यक्ति से छिपा रहेगा, जिससे वह आपके लोकेशन को ट्रैक नहीं कर पाएगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews