Hindi News

Google Map का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलती, झेलनी पड़ सकती है मुश्किलें

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
गूगल मैप पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। कई बार यह गुगल मैप जीपीएस अपडेट नहीं होने के कारण सही मार्ग बता नहीं पाता है या फिर इंटरनेट के वीक कनेक्शन आपको परेशानी में डाल सकता है।
Google Map का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलती, झेलनी पड़ सकती है मुश्किलें

Google Map Safety Tips : इन दिनों हाई टेक्नोलॉजी का जमाना है। ऐसे में गूगल ने सब कुछ बेहद आसान कर दिया है। इनमें से एक गूगल मैप पर शामिल है, जिसमें लोग लोकेशन सर्च करके उस स्थान पर बहुत ही आसानी से पहुंच जाते हैं। जब इंसान को रास्ता पता ना हो या फिर वह रास्ता भूल जाए, तो वह गूगल मैप का इस्तेमाल करता है, लेकिन कई बार कुछ इलाके में जीपीएस सही तरीके से काम नहीं करता। इस कारण इंसान हादसे का भी शिकार हो जाता है। इसके कई मामले अब तक भारत से सामने भी आ चुके हैं।

ऐसे में गूगल मैप का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना आप भी अनहोनी के शिकार हो सकते हैं। इससे समय की बर्बादी और पैसों की भी बर्बादी हो सकती है।

ना करें ये गलती (Google Maps Safety Tips)

वैसे तो गूगल मैप पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। कई बार यह गुगल मैप जीपीएस अपडेट नहीं होने के कारण सही मार्ग बता नहीं पाता है या फिर इंटरनेट के वीक कनेक्शन आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि गूगल मैप का इस्तेमाल करते वक्त सतर्कता बरती जाए। गूगल मैप अक्सर वैसी जगह पर गलत रास्ते दिखता है, जो नई बनी होती है या फिर इंटरनेट कनेक्शन खराब होता है। इसलिए बिना गूगल मैप पर भरोसा किए हुए। आपको वहां के आसपास के लोगों से भी पूछताछ करके सही लोकेशन की जानकारी लेती रहनी चाहिए, इससे आप गलत रास्ते पर नहीं जाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

  • गूगल मैप का यूज करते वक्त बिलकुल भी इस पर आप बंद करके भरोसा ना करें। ऐसा करने पर आप किसी भी अनहोनी या फिर हादसे का शिकार हो सकते हैं।
  • अगर आपको मैप पर डाउट हो रहा है, तो आसपास मौजूद लोगों से अपनी लोकेशन के बारे में सही और सटीक जानकारी प्राप्त करें।
  • गूगल मैप को हमेशा प्ले स्टोर पर जाकर अपडेट करते रहें। इससे आपको नए और अपडेटेड् फीचर्स की नॉलेज रहेगी।
  • आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप जहां पर गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहां आपका नेट कनेक्शन अच्छा और स्ट्रांग हो।
  • गूगल मैप का इस्तेमाल करते वक्त अपने लोकेशन को ऑन रखें। साथ ही इसे समय-समय पर रिफ्रेश और अपडेट करते रहे।
  • इन सभी प्वाइंट्स को फॉलो करके आपको यह पता चलता रहेगा कि आप सही रास्ते पर जा रहे हैं या नहीं। इसलिए दिमाग में गुगल मैप का इस्तेमाल करते वक्त इन बातों को जरूर ध्यान रखें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !