Twitter के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

Twitter के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

Twitter New Features: एलॉन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद लगातार इसपर नए-नए बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में नए फीचर्स का ऐलान हुआ था। अब मस्क ने नई सुविधा की घोषणा कर दी है। शनिवार को उन्होंने नियमों के उल्लंघन करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। एब बार नियम तोड़ने वाले यूजर्स के खिलाफ ज्यादा सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके लिए नई सुविधा शुरू होगी। उन्होनें कहा की यूजर्स द्वारा किसी भी विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया जाएगा ना की उनके अकाउंट को सस्पेंड किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक उन यूजर्स को माफ नहीं किया जाएगा जो बार-बार नियमों को तोड़ते हैं। लगातार विवादित ट्वीट करने पर उनके अकाउंट को बैन भी किया जा सकता है।

इन यूजर्स का का अकाउंट होगा सस्पेंड

अगर कोई भी यूजर्स किसी तरह की गंभीर गैरकानूनी हरकत करता है, तो उसके अकाउंट को कंपनी सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा हिंसा, धमकी देना और प्राइवसी का उल्लंघन करने पर, स्पैम और हैरेसमेंट के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा। वहीं सस्पेंड अकाउंट को यूजर्स फिर से बहाल कर पाएंगे। पहले से बंद अकाउंट को एक्टिव करने में लगा है।

1 फरवरी से शुरू होगी ये सुविधा

एक फरवरी ने यूजर्स को अकाउंट सस्पेंसन से बचने के लिए नए नियम लागू करने जा रहा है। 1 फरवरी  से नए नियम शुरू हो जाएनफे कंपनी ने अपने मापदंडों के आधार पर कई अकाउंटस् को ओपन किया है। अभी भी उन अकाउंटस् को बहाल नहीं किया जो पहले से अवैध ऐक्टिविटी, हिंसा, धमकी और स्पैम से जुड़े यूजर्स के अकाउंट की बहाली नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews