BSNL ने अपने ग्राहकों को दिया शानदार तोहफा, 60GB एक्स्ट्रा डाटा के अलावा एक महीने का रिचार्ज फ्री!

यदि आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह शानदार खबर है। दरअसल, कंपनी ने एक शानदार ऑफर पेश किया है, जिसमें मात्र 5.5 रुपए की डेली लागत के साथ ग्राहक 14 महीने तक का रिचार्ज का फायदा उठा सकते हैं।
BSNL ने अपने ग्राहकों को दिया शानदार तोहफा, 60GB एक्स्ट्रा डाटा के अलावा एक महीने का रिचार्ज फ्री!

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। दरअसल, नए साल के मौके पर बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को फ्री में 1 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी प्रदान की है। इसके साथ ही यूजर्स को 60GB डाटा एक्स्ट्रा रूप से दिया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। बता दें कि बीएसएनएल का यह पैकेज 2399 रुपए में आता है।

दरअसल, बीएसएनएल का यह प्लान पहले 395 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी वैधता को बढ़ाकर 425 दिन कर दिया गया है। यानी इसका मतलब है कि बीएसएनएल के 2399 रुपए वाले रिचार्ज में अब आप 14 महीने तक की सेवा का फायदा उठा सकते हैं।

2399 रुपए में मिलता है एक साल का रिचार्ज

दरअसल, इस ऑफर से पहले, बीएसएनएल के ग्राहकों को यह रिचार्ज 2399 रुपए में साल भर के लिए मिलता था। लेकिन अब बीएसएनएल ने इसे बढ़ाकर 425 दिन यानी 14 महीने कर दिया है। इस रिचार्ज में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता था, जबकि अब पूरे प्लान पर 60GB अतिरिक्त डाटा जोड़ा गया है। इसके चलते अब यूजर्स को कुल 850GB डाटा 14 महीने के लिए मिलेगा। जानकारी दे दें कि अतिरिक्त डाटा के लिए यूजर्स को कोई अतिरिक्त रकम नहीं चुकानी होगी।

जानिए क्या बेनिफिट्स मिलेंगे

बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को कई शानदार लाभ मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा कंपनी रोजाना 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी देती है। ऐसे में इस प्लान का प्रति दिन खर्च मात्र 5.5 रुपए आता है। हालांकि, इस नए ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 16 जनवरी 2025 से पहले रिचार्ज कराना होगा। कंपनी इसके बाद यह ऑफर समाप्त कर देगी। यदि आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं, तो आप 16 जनवरी 2025 से पहले इस रिचार्ज को करवाकर 14 महीने तक इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews