BSNL के इस शानदार रिचार्ज प्लान में मिलता है 730GB डेटा और 365 दिन की वैलिडिटी

क्या आप कम कीमत में साल भर की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं? अगर ऐसा है, तो आपके लिए बीएसएनएल का एक शानदार प्लान मददगार हो सकता है। इस रिचार्ज प्लान में आपको साल भर की वैलिडिटी तो मिलती ही है, साथ ही इसकी कीमत भी बेहद कम है।
BSNL के इस शानदार रिचार्ज प्लान में मिलता है 730GB डेटा और 365 दिन वैलिडिटी

सरकारी कंपनी बीएसएनएल एक बार फिर तेजी से अपना मार्केट बढ़ा रही है और नए कस्टमर्स को जोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। कंपनी जल्द ही अपने यूजर्स तक 5G सर्विस पहुंचाने की योजना बना रही है। बीएसएनएल के कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं जो ग्राहकों को बेहद पसंद आते हैं। जहां एक तरफ प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां महंगे प्लान्स लॉन्च करती हैं, वहीं बीएसएनएल के प्लान्स किफायती होते हैं और अच्छे बेनिफिट्स भी प्रदान करते हैं।

अगर आप भी साल भर की वैलिडिटी वाले प्लान्स ढूंढ रहे हैं और कम कीमत में रिचार्ज करवाना चाहते हैं, तो बीएसएनएल एक शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी कई ऐसे सस्ते प्लान्स उपलब्ध करवाती है, जिनमें साल भर की वैलिडिटी के साथ-साथ कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

बीएसएनएल का 1198 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का एक ऐसा ही प्लान 1198 रुपये में आता है, जिसमें यूजर्स को 365 दिन यानी पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। यानी, एक बार रिचार्ज कराने के बाद साल भर तक वैध रहेगा। इसमें सिर्फ लंबी वैलिडिटी ही नहीं, बल्कि डेटा और कॉलिंग के फायदे भी दिए गए हैं। इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 300 मिनट तक किसी भी नंबर पर कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हर महीने 3GB डेटा और 30 SMS भी दिए जाते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो कम कीमत में साल भर की वैलिडिटी और बेसिक कॉलिंग सुविधा चाहते हैं।

बीएसएनएल का 1515 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल एक और शानदार प्लान 1515 रुपये में भी उपलब्ध करवाती है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है। यानी, पूरे साल में कुल 730GB डेटा उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि, यह सिर्फ एक डेटा पैक है, इसमें यूजर्स को कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती है। इस प्लान की खासियत यह है कि आपको लगभग 4 रुपये प्रतिदिन की लागत पर 2GB डेटा मिल जाता है, जो डेटा यूजर्स के लिए एक बेहतरीन डील हो सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews