
First Data Center: मेटा, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था। अब मेटा ने भारत में अपने पहले डेटा सेंटर की खोलने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, मेटा चेन्नई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कैंपस में डेटा सेंटर स्थापित कर सकती है। यह तरीका न केवल भारत में मेटा की मौजूदा वृद्धि को बढ़ावा देगा, बल्कि डेटा सेंटर के खुलने से स्थानीय उपयोगकर्ताओं को भी अधिक फायदा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मार्च में हुई प्री-वेडिंग फंक्शन में अनंत अंबानी के साथ मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने रिलायंस के साथ डेटा सेंटर को लेकर एक समझौता किया था। इस समझौते के बाद, मेटा के लिए भारत में नए द्वार की खोलने की संभावना और बढ़ गई है।
कंटेंट को प्रोसेसिंग करने में मदद मिलेगी:
दरअसल डेटा सेंटर के खुलने से मेटा को भारत में लोकल लेवल पर यूजर्स द्वारा तैयार किए गए कंटेंट को प्रोसेसिंग करने में मदद मिलेगी। जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे उनके ऐप भी शामिल हैं। इससे उपयोगकर्ताओं के अनुभव को सुधारने का भी मौका मिलेगा। दरअसल अगर यह भारत में स्थापित होता है तो यह भारत के नजरिये से एक बहुत बड़ी खबर हो सकती है।
चार से पांच नोड्स ऑपरेट कर सकेगा:
मेटा के इस कैंपस के जरिए भारत में चार से पांच नोड्स ऑपरेट कर सकेगा, जो डेटा प्रोसेसिंग को और भी मजबूती देगा। दरअसल भारत में तेजी से डेटा प्रोसेसिंग की मदद से, मेटा उपयोगकर्ताओं के अनुभव को और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा सकेगा।
जानकारी के अनुसार चेन्नई के अंबत्तूर इंडस्ट्रियल एस्टेट में 10 एकड़ के कैंपस का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट, और डिजिटल रियल्टी के सहयोग से डेटा सेंटर बनाया जाएगा। यह नया कैंपस भारत में डेटा प्रोसेसिंग के क्षेत्र में एक नयी मिल के रूप में उभरेगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

